यूक्रेन से लौटे छात्र से घर जाकर मिले एसडीएम, सरकार के प्रयासों को छात्र ने सराहा Mahendragarh’s Deepak Reached Safely

0
548
Mahendragarh's Deepak Reached Safely
Mahendragarh's Deepak Reached Safely

नीरज कौशिक,महेंद्रगढ़ :
Mahendragarh’s Deepak Reached Safely : एसडीएम दिनेश ने आज रूसी सेना के आक्रमण के कारण यूक्रेन में फंसे महेंद्रगढ़ के दीपक के घर जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने अन्य छात्रों के संबंध में भी जानकारी हासिल की।

Read Also : Health Benefits of Almond Milk: व्रत में खुद को एनर्जी से भरपूर बनाए रखने के लिए पिएं बादाम वाला दूध, और जानिए इसे बनाने की आसान विधि

महेंद्रगढ़ का दीपक पहुंच सकुशल (Mahendragarh’s Deepak Reached Safely)

गौरतलब है कि रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर हुए आक्रमण के कारण भारत से पढ़ाई करने गए छात्र वहां पर फंस गए थे। यूक्रेन में सभी एयरपोर्ट बंद होने के कारण छात्रों को अन्य देशों के माध्यम से भारत लाया जा रहा है। इस कार्य के लिए भारत सरकार ने कई मंत्रियों की जिम्मेदारी यूक्रेन के आसपास के देशों में लगाई हुई है। शहर महेंद्रगढ़ का दीपक पुत्र राजेश मंगलवार को सरकार के प्रयासों से अपने घर सकुशल पहुंच गया।

छात्र से घर जाकर मिले एसडीएम (Mahendragarh’s Deepak Reached Safely)

उनके सकुशल पहुंचने की सूचना पर एसडीएम दिनेश ने आज सुबह उनके घर जाकर उनका हालचाल पूछा। दीपक ने हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना की।

छात्र ने बताया यूक्रेन में हालत बहुत खराब (Latest Mahendragarh News)

उन्होंने बताया कि यूक्रेन में हालत बहुत खराब है। विभिन्न देशों के छात्र वहां फंसे हुए हैं। आसपास के देशों में अपने मंत्रियों की जिम्मेदारी लगाकर भारतीय छात्रों को वहां से निकालने में भारत सरकार ने काफी बड़े कदम उठाए हैं।

Read Also : जानिए महिलाओं के लिए केसर पानी के 4 फायदे,और इससे बनाने का आसान तरीका Benefits Of Saffron Water

Read Also : जानिए बच्चों में एनीमिया के लक्षण, कारण और इनसे बचने के उपाय Symptoms Of Anemia In children

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE