महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए सत्र में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

0
300

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 16 अगस्त से जारी दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 01 सितम्बर, 2021 है तथा आनलाइन आवेदन शुल्क 02 सितम्बर, 2021 तक किया जा सकता है। विश्वविद्यालय में उपलब्ध स्नातक व स्नातकोत्तर  की 1670 सीटों पर दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयू-सीईटी) 2021 के आधार पर हो रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया के बाद स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आगामी 15, 16, 23 व 24 सितम्बर, 2021 को कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय के सीयू-सीईटी के नोडल आफिसर डा. फूल सिंह ने बताया कि इस बार सीयू-सीईटी-2021 का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के द्वारा किया जा रहा है। इस परीक्षा के अंतर्गत 12 केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हो रहे हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने इस बार इंटिग्रेटेड बी.एससी. एम.एससी. भौतिकी, रसायन विज्ञान व गणित के नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। विश्वविद्यालय स्नातक कोर्स के लिए 458, स्नातकोत्तर कोर्स के लिए 1122 तथा इंटिग्रेटेड बी.एससी. एम.एससी. पाठ्यक्रमों में 90 सीटों के लिए दाखिले करेगा। इसके अलावा आवदेक हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी प्रवेश परीक्षा के लिए पाठ्यक्रमों एवं आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सीयू-सीईटी-2021 के तहत विश्वविद्यालय
 1. हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
 2. जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय
 3. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
 4. कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय
 5. केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय
 6. पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय
 7. राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय
 8. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय
 9. तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय
 10. आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
 11. गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय
 12. असम विश्वविद्यालय सिलचर

SHARE