महेंद्रगढ़ : आंगनबाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण अभियान

0
501

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर 6 की आंगनबाड़ी द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वर्कर पिंकी ने बताया कि 1 से 30 सितंबर तक चौथा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत चार अलग-अलग थीम रखे गए है। इसमें प्रथम सप्ताह में आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधारोपण किया गया। इसके अंतर्गत कन्या लितीक्षा का जन्मदिन पोषण फलों से निर्मित केक कटवा करमनाया गया तथा उपस्थित बच्चों को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों व लोगों को पौधे भी वितरित किए गए। इस मौके पर वर्कर पिंकी, आशा वर्कर राजबाला, हेल्पर दीपा, कृष्णा, कमला, सुनीता, विमलेश, लीतिशा, भावना, सुबीर, गुंजन, पावनी, काव्या, यशिका, राधिका, माधव आदि बच्चे उपस्थित थे।

SHARE