महेंद्रगढ़: विवाहिता ने चार पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

0
247

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने गांव के ही तीन-चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस विषय में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने गुरुवार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पीड़ित महिला का मेडिकल करवा शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वह बीते वर्ष 2018 में पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। जब वह सूखा चारा लेने के लिए नोहरे में गई तो उनके मकान के पड़ोसी मुकेश, सूरज व राकेश ने उसे दबोच लिया और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उनमें से सूरज ने विडियों भी बनाई थी। उपरोक्त लोग विडियों को वायरल करने के नाम पर धमकी देते हुए उसके साथ अब तक बार-बार दुष्कर्म कर रहे थे । इस दौरान उसके जेठ का लड़का वरूण भी उक्त लोगों के साथ मिल गया और उसने भी उसके साथ बलात्कर किया। बीते दिन पहले उपरोक्त लोगों ने उसके पति को मारने की धमकी दी।

SHARE