महेंद्रगढ़: आओ पेड़ लगाएं हम कार्यक्रम

0
422

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
पर्यावरण बचाने के लिए धरती को हराभरा करना होगा तभी जीवन बचेगा। जागरूकता के अभाव में हम प्रतिवर्ष कई हरे पेड़ों को काटकर अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं, पर पौधे लगाते नहीं है। पेड़-पौधों की संख्या काफी कम हो गई है। इसका परिणाम आकाल, सुखा, पेयजल संकट आदि अन्य समस्याओं के रूप में देखने को मिल रहा है। उक्त विचार केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा से पधारी पर्यावरणविद पिंकी कांटीवाल ने बतौर मुख्य वक्ता सतनाली मोड़ स्थित हार्टरोन स्किल सेंटर पर आयोजित ‘आओ पेड़ लगाएं हम’ कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर सवेरा स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष मनोज गौतम ने विद्यार्थियों से पेड़ लगाने व बचाने के साथ-साथ दूसरों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। उन्होंने महान पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा के चिपको आंदोलन को याद करते हुए श्रद्धांजलि स्वरुप निम्न पंक्तियां भी उनको समर्पित की।

SHARE