महेंद्रगढ़ : दूरदर्शन मेंटेनेंस केंद्र 7 केन्द्रों को करेंगा बंद, महेंद्रगढ़ भी इसमें शामिल

0
304
doordarshan
doordarshan

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
प्रसार भारती महानिदेशालय नई दिल्ली द्वारा आदेश जारी कर दूरदर्शन मेंटेनेंस केंद्र हिसार के अधीनस्थ सात दर्शन केंद्रों को बंद करने के निर्देश जारी किए। जिसमें महेंद्रगढ़ जिला भी शामिल है। इसके अलावा दादरी, टोहना, पिलानी, खेतड़ी, चिड़ावा व राजगढ़ को दूरर्शन केंद्रों बंद करने के निर्देश दिए गए है। यह सेवाएं आगामी 23 अगस्त को बंद कर दी जाएंगी। इन केंद्रों को बंद करने पर क्षेत्र के लोग भरपूर सिंह धनखड, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान मोहनलाल अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण रोहिल्ला, समाजसेवी रमेश सैनी, रामनिवास पाटोदा, राजेश गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, रोशन सैनी, मनीष छाबड़ा, नवीन शर्मा, राजेश, सुरेंद्र आदि ने बताया कि प्रसार भारती महानिदेशालय नई दिल्ली द्वारा हरियाणा के अलावा राजस्थान में यह सेवा बंद करना गलत है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के मनोरंजन का एक यही साधन था जिसे अब बंद करने जा रहे हैं।

अब लोगों को एंटीना के बजाए डीस के माध्यम से ही दूरदर्शन के कार्यक्रम देखने को मिलेंगे जो सरासर गलत है। उन्होंने प्रसार भारती महानिदेशालय से मांग की है कि महेंद्रगढ़ सबसे पुराना जिला है जो विकास के मामले में पहले से ही पिछड़ा हुआ है। इसलिए ये सेवाएं बंद नहीं करनी चाहिए। बता दे कि बीते 8 जनवरी, 2106 को दूरदर्शन विभाग के डिप्टी डायरैक्टर प्रताप सिंह पिलानियां ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र में एफएम रेडियों सेवा शुरू करवाने की स्वकृति की थी। जो फरवरी 2016 में यह सेवा शुरू होनी थी। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों द्वारा सूचना एंव प्रसारण मंत्री के नाम एक ज्ञापन महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा था लेकिन उसके बावजूद नई सेवा शुरू करना तो दूर की बात पुरानी सेवाओं को भी हमेशा के लिए ही बंद करने जा रहे हैं जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

SHARE