महेंद्रगढ़: कंरट लगने से 40 वर्षीय महिला की मौत

0
266
Relatives of the deceased sitting in the hospital
Relatives of the deceased sitting in the hospital

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

बिजली का करंट लगने से शहर के मौहल्ला खटीकान निवासी लगभग 40 वर्षीय महिला शारदा देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद महिला को उसके परिजन नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के जेठ शांता कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर 13 का निवासी है। उसके भाई मोहर सिंह की 14 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। जिसकी पत्नी शारदा देवी जो मेहनत मज़दूरी का काम करती है। उसकी तीन लड़कियां हैं जिनका पालन-पोषण वह खुद मजदूरी करके करती थी। मंगलवार 6 जुलाई को सुबह के समय लगभग 6 बजे शारदा देवी घर का काम कर रहीं थी। इसी दौरान कमरे में रखे कूलर में अचानक करंट आ गया। करंट लगने से शारदा देवी की मौत हो गई।

SHARE