Maharishi Valmiki Jayanti : संतों के दिखाए मार्ग पर चलें : सीएम

0
364
Maharishi Valmiki Jayanti

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शिक्षामंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला भी रहे मौजूद
आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

Maharishi Valmiki Jayanti हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श विचार सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके महान विचार आज भी समाज को दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं को उनके आदर्श विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया। इससे पूर्व उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री कंवरपाल, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री विजय सांपला और बवानीखेड़ा से विधायक बिशम्भर सिंह मौजूद रहे।

Maharishi Valmiki Jayanti रामायण की रचना कर गौरवशाली संस्कृति को संजोया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना कर गौरवशाली संस्कृति को संजोने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस महाकाव्य में उन्होंने प्रेम, त्याग, तप व यश की भावनाओं का महत्व बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाव्य रामायण हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Also Read : Kushinagar Airport का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

SHARE