Maharishi Dayanand University Rohtak: रंग बहार उत्सव में हरियाणा की संस्कृति को दर्शाया

0
660
Maharishi Dayanand University Rohtak

आज समाज डिजिटल, रोहतक:

Maharishi Dayanand University Rohtak: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गत दिवस आयोजित पुष्प उत्सव- रंग बहार फूलों के सौंदर्य के साथ-साथ हरियाणवी संस्कृति के सौंदर्य को दर्शा गया। बीती शाम रंग बहार उत्सव के समापन समारोह में चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विवि, हिसार के कुलपति प्रो. बीआर कंबोज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिष्ठित उद्योगपति राजेश जैन उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि श्रीमती वीणा ग्रोवर तथा श्रीमती नीलम सहगल उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डा. शरणजीत कौर ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Read Also: Protest Against Harassment: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के उत्पीड़न के खिलाफ संगठनों ने किया प्रदर्शन

एमडीयू ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सार्थक संदेश Maharishi Dayanand University Rohtak

Maharishi Dayanand University Rohtak

मुख्य अतिथि प्रो. बीआर कंबोज ने अपने भाषण में कहा कि एमडीयू ने पुष्प उत्सव रंग बहार के जरिए पर्यावरण संरक्षण का सार्थक संदेश दिया। प्रो. कंबोज ने कहा कि मनुष्य-प्रकृति का विशिष्ट संबंध है। विश्वविद्यालय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण का मिशन समाज तक ले जाना होगा।

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा का ब्यौरा दिया। कुलपति ने कहा कि रंग महोत्सव के जनिए न केवल सार्थक पर्यावरण जागरूकता संदेश दिया जा रहा है, बल्कि विद्यार्थियों को अपने विविध कौशल प्रदश्रन का अवसर भी उपलब्ध करा रहा है।

कार्यक्रम में बही हरियाणवी गीत-संगीत की सुरीली बहार Maharishi Dayanand University Rohtak

Maharishi Dayanand University Rohtak

प्रतिष्ठित उद्योगपति राजेश जैन ने भी संबोधन किया और एमडीयू के पुष्प उत्सव की सराहना की। डीन, स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. राजकुमार ने भी विचार सांझे किए। मंच संचालन निदेशक युवा कल्याण डा. जगबीर राठी ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजिका प्रो. विनीता ने किया।

रंग बहार के विभिन्न प्रतियोगी इवेंट्स के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। विश्वविद्यालय छात्र कल्याण के तत्वावधान में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। हरियाणवी गीत-संगीत की सुरीली बहार इस कार्यक्रम में बही।

Also Read : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: जहां रोका, वहीं धरना Anganwadi Workers
Also Read : जल को साफ रखने में आमजन के सहयोग Public Cooperation In Water Clean
SHARE