Madhya Pradesh के बालाघाट क्षेत्र में एरिया कमांडर रह चुकी दो महिला नक्सली ढेर

0
213
Madhya Pradesh
मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली। 

Aaj SAmaj (आज समाज), Madhya Pradesh, भोपाल: मध्यप्रदेश के बालाघाट क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बड़ी महिला नक्सली मारी गई हैं। शुक्रवार व शनिवार की दरिम्यानी रात को मुठभेड़ हुई। मारी गई नक्सलियों में दलम की एरिया कमांडर और गार्ड रहीं दो बड़ी महिला नक्सली शामिल हैं। दोनों पर 14-14 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। बीते साल भी पुलिस ने छह नक्सलियों को मार गिराया था।

एरिया कमांडर रही थी सुनीता और सरिता

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के अनुसार तड़के तीन बजे गढ़ी थाना इलाके में कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवानों ने 2 महिला नक्सलियों सुनीता और सरिता को ढेर कर दिया। सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर रही थी और वर्तमान में वह विस्तार दलम में काम कर रही थी। वहीं सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रह चुकी थी। साथ ही वह खटिया मोचा दलम में भी रही थी। वहीं वर्तमान में वह विस्तार दलम में सक्रिय थी। दोनों के शव भी बरामद हो गए।

दोनों महिला नक्सलियों पर था 14-14 लाख का ईनाम

पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक महिला नक्सलियों के पास से कारतूस बंदूकें, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है। दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। घटना के बाद बालाघाट पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे

दो बड़ी महिला नक्सलियों को मारे जाने की खबर मिलने के बाद बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, हॉकफोर्स सीओ घटनास्थल पर पहुंचे व जांच की। नक्सली सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर रह चुकी थी और फिलहाल वह विस्तार दलम में काम कर रही थी।

यह भी पढ़ें : Prime Minister Narendra Modi 36 घंटों के दौरान 7 शहरों में लेंगे 8 कार्यक्रमों में हिस्सा

यह भी पढ़ें : Eid-ul-Fitr 2023: प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर व अक्षय तृतीया पर की देशवासियों के सुख व समृद्धि की कामना की

यह भी पढ़ें : Political Analysts On INLD Padyatra: इनेलो के लिए पदयात्रा के जरिये आसान डगर नहीं खोई विरासत फिर हासिल करना

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE