LPG Cylinder Price: केंद्र सरकार ने 100 रुपए घटाए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

0
141
LPG Cylinder Price 
केंद्र की मोदी सरकार ने 100 रुपए घटाए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

Aaj Samaj (आज समाज), LPG Cylinder Price, नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज देश की माता-बहनों व बेटियों को यह तोहफा दिया। उन्होंने सबसे पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनों के साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर भी देशवासियों को बधाई दीं। उन्होंने  लिखा, देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे। जय भोलेनाथ।

नारी शक्ति की ताकत और साहस को सलाम

प्रधानमंत्री ने कहा, आज  हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट का फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। पीएम ने कहा, हम नारी शक्ति की ताकत और साहस को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां काबिलेतारीफ हैं। उन्होंने कहा, हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बचनबद्ध है। पीएम ने कहा, पिछले दशक में यही हमारी उपलब्धियों में भी साफ झलकता है।

महिलाओं को सशक्त बनाना हमारी प्रतिबद्धता

प्रधानमंत्री ने कहा कि रसोई गैस को और ज्यादा सस्ता करके हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। देश के लोगों की भलाई करने के साथ ही हम इससे एक स्वस्थ पर्यावरण भी सुनिश्चित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, यह महिलाओं को सशक्त बनाने व उनके जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सरकार ने देशभर में उपलब्ध करवाए हैं 14.17 करोड़ फ्री सिलेंडर

बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में 14.17 करोड़ मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी।

आज नारी शक्ति का जश्न मनाने का अवसर : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी से युवा महिलाओं के रास्ते की शेष बाधाओं को दूर करने और उन्हें पंख देने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, युवा महिलाएं ही कल के भारत को आकार देंगी, इसलिए उनकी हर कदम पर मदद करें। राष्टÑपति ने कहा, किसी समाज का विकास उसकी महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापा जाता है। उन्होंने कहा, आज नारी शक्ति का जश्न मनाने का अवसर है। भारत की बेटियां खेल से लेकर विज्ञान तक जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश को गौरवांवित कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE