List Of Festivals Of Vikram Samvat-2081 (2024-25) : वेद-विद्वानाें ने ‘एक परिवार-एक त्योहार’ नारे के साथ सर्वसम्मति से जारी की पर्वों की सूची

0
16
List Of Festivals Of Vikram Samvat-2081 (2024-25)
  • हमारा एक ही मकसद है कि हमारे शहर में सब लाेग एक पर्व काे एक ही दिन मनाएं
Aaj Samaj (आज समाज),List Of Festivals Of Vikram Samvat-2081 (2024-25),पानीपत : शहर के प्राचीन देवी मंदिर में ब्राह्मण परिवार पानीपत के वेद-विद्वानाें ने विक्रम संवत-2081 (2024-25) के पर्वों की सूची काे लेकर बैठक की। फिर एक परिवार एक त्योहार के नारे के साथ पर्वों की सूची पर सर्वसम्मति से जारी की। बैठक की अध्यक्षता देवी मंदिर के मुख्य पुजारी ब्राह्मण परिवार पानीपत के संस्थापक आचार्य लालमणि पांडेय ने की। वहीं मुख्य सानिध्य मुरथल से स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज पहुंचे। बैठक में हरियाणा ब्राह्मण परिवार के अध्यक्ष सतीश शर्मा भी पहुंचे। बैठक में सभी विद्वानों और ब्राह्मणों का सम्मान किया गया। इसके बाद सभी ने विक्रम संवत-2081 (2024-25) के पर्वों की सूची कैलेंडर जारी किया। संस्थापक आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि बृजवासी, चित्रकूट वासी, उत्तराखंड वासी सहित करीबन 400 पंडितों व आचार्यों ने इस पर्व सूची बैठक में भाग लिया।

शहर में सब लाेग एक पर्व काे एक ही दिन मनाएं  

अभी 3 हजार कैलेंडर छपवाएं गए हैं, जिन्हें मंदिरों में वितरित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारा एक ही मकसद है कि हमारे शहर में सब लाेग एक पर्व काे एक ही दिन मनाएं। हम सनातन धर्म संगठन के साथ मिलकर चलेंगे। हम दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। मतभेद हो सकता है, मनभेद नहीं है। इस मौके पर ब्राह्मण परिवार के जिला प्रधान देव नारायण उपाध्याय, संस्थापक पंडित लाल मणि पांडेय, उप प्रधान सुरेंद्र शर्मा, सचिव संजय शर्मा, कैशियर शिवदत्त शुक्ला, मीडिया प्रभारी भागवत व्यास, चंद्रशेखर तिवारी, अंजनी मिश्रा, समाजसेवी विकास गोयल, विजय जैन, काकू बंसल, राम रत्तन शर्मा, सोहनानंद, रमेश ब्रिजवासी, बाल किशन के अलावा समस्त ब्राह्मण समाज मौजूद रहा।

मुख्य पर्वों की सूची 

पर्व : तारीख
हिंदू नववर्ष की शुरुआत, घटस्थापना : 9 अप्रैल-2024
रामनवमी पर्व : 17 अप्रैल
हनुमान जयंती : 23 अप्रैल
परशुराम जयंती : 10 मई
जानकी जयंती : 16 मई
श्री गंगा दशहरा : 16 जून
निर्जला एकादशी व्रत : 18 जून
ज्येष्ठ पूर्णिमा : 22 जून
पुरी के अनुसार जगन्नाथ यात्रा : 7 जुलाई
गुरु पूर्णिमा : 21 जुलाई
सावन शिवरात्रि : 2 अगस्त
हरियाली तीज : 7 अगस्त
नाग पंचमी : 9 अगस्त
तुलसीदास जयंती : 11 अगस्त
मथुरा के अनुसार जन्माष्टमी : 26 अगस्त
श्री राधाष्टमी : 11 सितंबर
श्राद्ध शुरू : 18 सितंबर
नवरात्र शुरू : 3 अक्टूबर
दुर्गाष्टमी : 11 अक्टूबर
दशहरा : 12 अक्टूबर
करवाचाैथ : 20 अक्टूबर
अहाेई अष्टमी व्रत : 24 अक्टूबर
धनतेरस : 29 अक्टूबर
हनुमान जन्माेत्सव : 30 अक्टूबर
दीपावली : 1 नवंबर
भाईदूज : 3 नवंबर
श्रीराम विवाहाेत्सव : 6 दिसंबर
गीता जयंती : 11 दिसंबर
श्री गाेबिंद सिंह जयंती : 6 जनवरी-2025
महाशिवरात्रि : 26 फरवरी
शीतला सप्तमी : 21 मार्च
चैत अमावस्या : 29 मार्च
SHARE