Light Rain Increased the Winter: हल्की बरसात ने सर्दी बढ़ाई, किसानों को चेहरे खिले

0
860
Light Rain Increased the Winter

आज समाज डिजिटल, नारनौल :

Light Rain Increased the Winter: रविवार को सुबह से आकाश में बादल छाने से मौसम में बदलाव आया। सुबह से ही सूर्य देव बादलों के छाने से लुप्त रहे। परन्तु दोपहर के बाद बुदांबादीं होने लगी व ठंडी हवाये चलने से सर्दी में बढ़ गई।

Read Also: HR Deputy CM Dushyant Chautala: नए कानूनों के साथ होंगे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट Light Rain Increased the Winter

नारनौल में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सड़क पर वाहन चलाते लोगों ने अपने वाहनों की हेड-लाइटें जलाकर सड़क पर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं दूसरी ओर हल्की बरसात ने किसानों के चेहरे पर रौनक लौटा दी है। इस बरसात से किसानों को सरसों व गेहूं की फसल को काफी लाभ पहुंचने का आसार हैं।

Also Read : 3 Vehicles Collided on NH 9 Due to Fog: एनएच-9 पर कोहरे के कारण टकराए 3 वाहन

कई राज्यों में मौसम ने बदली करवट Light Rain Increased the Winter

इस बारे में बताते हुए महाविद्यलय के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, एनसीआर दिल्ली, के इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है। आज सुबह से ही पूरे इलाके पर बादलों ने डेरा जमा लिया था। दोपहर से पहले प्रदेश के अनेक जगह पर हल्की बारिश की गतिविधियां हुई है। जिला महेंद्रगढ़ में सतनाली महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, अटेली, कनीना और नारनौल सभी जगह हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिली है।

Read Also: 2 Arrested In Paper Leak Case: सिपाही पेपर लीक मामले में वांछित 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार

नारनौल का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस Light Rain Increased the Winter

पहली शीतलहर के बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही थी यह बढ़ोतरी अभी जारी रहेगी। आज नारनौल का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह इलाके पर कोहरा छाया रहने की संभावनाएं रहेगी। उन्होंने बताया कि उत्तरी पर्वतीय इलाकों से लगातार एक के बाद एक सक्रिय मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव जारी है।

Read Also: 2 Arrested In Paper Leak Case: सिपाही पेपर लीक मामले में वांछित 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार

हल्की बारिश फसलों के लिए सोना Light Rain Increased the Winter

यह हल्की बारिश फसलों के लिए सोना साबित होगी। 30 दिसंबर से आसमान साफ हो जाएगा और पवनों की दिशा उत्तरी हो जाएगी। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना होगी। नमी की वजह से कोहरा की मात्रा में बढ़ोतरी होगी और नया वर्ष का आगाज कड़ाके की ठंड से होगा।

Also Read : Karnal News खैर की लकडियों को ट्रक में भरकर तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE