माइग्रेन का इलाज संभव Migraine Treatment

0
351
Migraine Treatment
Migraine Treatment

Migraine Treatment

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :

Migraine Treatment : माइग्रेन देश की की सबसे सामान्य बीमारियों में से एक है। साथ ही, यह दुनिया में सबसे ज्यादा होने वाला न्यूरोलॉजिकल डिसआर्डर भी है।(meditation) इससे पीड़ित लोगों को लगातार सिर दर्द की परेशानी होती है। आंकड़ों के मुताबिक, इससे जूझने वाले 20% लोग सिर दर्द रोकने के लिए ओपिओइड नामक ड्रग का इस्तेमाल करते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार दवाइयों के बिना भी माइग्रेन का इलाज संभव है। रिसर्च के अनुसार माइंडफुल मेडिटेशन और योगा करने से माइग्रेन कम हो सकता है।

Read More : गर्मियों में अपने दिन की शुरुआत करें फ्रूट सलाद से, ऐसे बनाएं How to Make Fruit Salad

माइग्रेन से जुड़े प्वाइंट 

दुनिया में 100 करोड़ लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। माइग्रेन सबसे ज्यादा दर्दनाक 18 से 44 की उम्र के बीच होता है। 90% मरीजों में यह बीमारी आनुवंशिक होती है। लगभग 40 लाख लोगों को रोजाना माइग्रेन की शिकायत होती है। माइग्रेन की 85% मरीज महिलाएं होती हैं। आधे से ज्यादा मरीजों को पहला माइग्रेन अटैक 12 साल की उम्र के पहले आता है।

एक्सपर्ट के अनुसार

माइग्रेन के मरीजों को दो ग्रुप्स में बांटा गया। पहले ग्रुप को इलाज के तौर पर माइंडफुलनेस (सचेतना) प्रैक्टिस करने को कहा गया। इसमें मेडिटेशन, हठ योग और सांस लेने के पैटर्न पर ध्यान दिया गया। इसके अलावा, उन्हें घर में भी ये प्रैक्टिस करने का सुझाव दिया गया। दूसरे ग्रुप को केवल सिर दर्द के बारे में शिक्षा दी गई। माइग्रेन के हर पहलू के बारे में बताया गया। क्लास के दौरान उनसे सवाल-जवाब और डिस्कशन करवाए गए।

कैसे करें माइंडफुल मेडिटेशन

मेडिटेशन
मेडिटेशन

सबसे पहले अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति को स्वीकारें। बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के अपनी पीठ के बल लेट जाएं। आंखें बंद कर, अपनी सांस की गति की ओर ध्यान लगाएं। सिर से लेकर पैर तक, पूरे शरीर को स्कैन करें। आरामदायक पोजिशन में बैठकर आंखें बंद करें और गहरी सांस लें, फिर छोड़ें। यह ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से मन शांत होता है। रोजाना ताजी हवा और अच्छे वातावरण में 30 मिनट वॉक करें। चलते हुए अपनी सांसों पर ध्यान दें। हर दिन 20 से 30 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग और हठ योग करें।

Migraine Treatment

Read More : घर से काली चीटियां निकलने पर क्या होता है, जानिए Vastu Tips For Black Ants

SHARE