गर्मियों में अपने दिन की शुरुआत करें फ्रूट सलाद से, ऐसे बनाएं How to Make Fruit Salad

0
706
How to Make Fruit Salad
How to Make Fruit Salad

How to Make Fruit Salad

आज समाज डिजिटल, अम्बाला : 

How to Make Fruit Salad : फ्रूट सलाद खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है. गर्मी के मौसम में अगर आप दिन की शुरुआत फ्रूट सलाद से करते हैं तो यह सेहत के लिहाज से काफी अच्छा कदम हो सकता है। गर्मी के मौसम में खान-पान को लेकर थोड़ी सी भी लापरवाही आपको बीमार करने के लिए काफी है। इस मौसम में थोड़ा सा भारी खाना भी आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है, ऐसे में जरूरी है कि ऐसा आहार लिया जाए जो आपको दिन भर ऊर्जावान बनाए रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखे।

खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए गर्मी के मौसम में नियमित रूप से फ्रूट सलाद खाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर प्रदान करता है और पानी की कमी को दूर करता है। आज हम आपको बताएंगे कि फ्रूट सलाद कैसे बनाया जाता है, जो आपके फ्रूट सलाद का स्वाद बढ़ाने में काफी मदद करेगा।

Also Read : इस बार होली पर इस्तेमाल करें प्राकृतिक रंगों का Make Holi Colours At Home

फ्रूट सलाद बनाने के लिए सामग्री

  • सेब : 1
  • खीरा : 1
  • अनार दाने : 1 कप
  • पपीता कटा : 1 कप
  • अंकुरित स्प्राउट्स : 1 कप
  • अंगूर : 1 कप
  • नींबू रस :1 टी स्पून
  • काली मिर्च पाउडर : स्वादानुसार
  • हरा धनिया बारीक कटा : 1 टी स्पून
  • नमक स्वादानुसार
Fruit Salad
Fruit Salad

फ्रूट सलाद बनाने की विधि

  1. फ्रूट सलाद बनाने के लिए सबसे पहले सेबफल, खीरा और पपीता को लें और तीनों को चौकोर टुकड़ों में काट लें। इन सभी को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
  2. अब एक बर्तन लें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर गर्म करने के लिए गैस पर रख दें। जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें अंकुरित स्प्राउट्स डाल दें और उन्हें उबाल लें।
  3. इससे स्प्राउट्स एकदम नरम हो जाएंगे। दो मिनट उबालने के बाद स्र्पाउट्स को पानी से निकालकर छान लें और उन्हें ठंडा होने के लिए रख दे। (How to Make Fruit Salad)
  4. 2-3 मिनट बाद जब स्प्राउट्स ठंडे हो जाएं तो उन्हें फ्रूट्स के बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
  5. अब इसमें काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  6. इस तरह आपका फ्रूट सलाद एकदम रेडी हो चुका है। आप मौसम के हिसाब से आसानी से उपलब्ध अन्य फलों को भी अपने फ्रूट सलाद में शामिल कर सकते हैं।
  7. इसके अलावा पत्तागोभी के पत्तों से भी इसे सजाया जा सकता है।

How to Make Fruit Salad

Read More : जानें होली दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त Holika Dahan Shubh Muhurat 2022

SHARE