Home Remedies For Eye Pain क्या आपकी भी आँखे कंप्यूटर पर काम करके थक जाती है?तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे,जल्द मिलेगा आराम!

0
595
Home Remedies For Eye Pain

आँखों का दर्द कैसे कम करे Tips of Reduce Eye Pain

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Home Remedies For Eye Pain: कंप्‍यूटर पर घंटों काम करने से आंखों की थकान दूर करने के लिए आप कुछ देसी व कारगर उपाय अपना सकती हैं। आज के दौर में लाइफ का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से डिजिटलाइज हो चुका है। मगर इस दौरान लगातार कई घंटों तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा कई लोगों को बार फोन इस्तेमाल करने की भी बहुत आदत होती हैं। इसके कारण आंखों में दर्द, जलन, थकान आदि की समस्याएं होने लगती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में, तुरंत मिलेगा आराम

Read Also:Relief From Bad Breath क्या आप मुँह की बदबू से पेरशान हो तो अपनाइए ये टिप्स!

ठंडे पानी से धोएं (Home Remedies For Eye Pain In Hindi)Home Remedies For Eye Pain

ठंडा पानी रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और तनावग्रस्त आंखों को आराम देने में प्रभावी है। अगर आपको आंखों में थकान लग रही है, तो जल्द ठंडे पानी से धोएं। इससे आपकी आंखों को ठंडक का एहसास होगा। इसके साथ ही आंखों की थकावट दूर होने में मदद मिलेगी। और आप अपने आप को फ्रेश महसूस करेंगे।

आलू से मिलेगी राहत (Home Remedies For Eye Irritation In Hindi)

आलू का रस भी आंखों के लिए अच्छा होता है। जब भी आपको आंखों में दर्द या जलन की समस्या हो तो आलू के ताजे कटे हुए बंद आंखों पर करीब 20 मिनट तक रखें। इससे आपकी थकान दूर होने के साथ आंखों को ठंडक मिलेगी। साथ ही आंखों के आसपास काले घेरे की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।

Home Remedies For Eye Pain

Tea बैग्स से राहत (Eye Care Tips)

आंखों में जलन के इलाज के लिए आप ग्रीन टी-बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें शामिल एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-एजिंग गुण आंखों की सूजन, दर्द, थकान आदि दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए इस्तेमाल किए टी बैग्स को बंद आंखों पर 10 मिनट तक रखें। आप को जल्द ही राहत मिलेगी।

खीरे से दूर करे आंखों की थकान (Beneifts Of Kheera For Eye Pain)

खीरे का प्रभाव शीतल होता है, इसलिए आंखों की जलन में इससे राहत मिलती है। खीरे में मौजूद डी-टॉक्सिफाइंग और डायूरेटिक प्रोपर्टीज थकान कम करने में मदद करता है। इसके लिए पहले आप खीरे को फ्रिज में रख कर ठंडा कर दें। फिर इसके लिए खीरे को स्लाइस में काटकर बंद आंखों पर 15-20 मिनट तक रखें। साथ ही आंखों पर ठंडक का एहसास होने से फ्रेश महसूस होगा।

आंखों की थकान दूर करने के लिए गुलाब जल है फायदेमंद (Health Tips Of Eye)

Home Remedies For Eye Pain:आंखों में दर्द होने पर आप गुलाब जल से अपनी आंखें को धोएं और हो सके तो आंखों में गुलाब जल की एक बूंद भी डालें। इससे आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी। वैसे सोने से पहले रोजाना आंखों में गुलाब जल की 1-2 बूंदें आंखों में डालने की सलाह दी जाती है।

Read Also:Mangalvar Vrat Katha जानिए मंगलवार की कथा एंव व्रत की महिमा, कितना शुभ है आज का दिन!

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE