सुबह उठने के बाद न करें ये गलतियां वरना आपकी सेहत पर पड़ सकता हैं बुरा असर, हो जाइए सावधान Health Tips For Lifestyle

0
548
Health Tips For Lifestyle

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Health Tips For Lifestyle : जीवनशैली का हर किसी के स्वास्थ्य पर सीधा असर होता है, यही कारण है कि सभी लोगों को स्वस्थ दिनचर्या का पालन करते रहने की सलाह दी जाती है। सुबह से लेकर शाम तक, हम जाने-अनजाने कई ऐसी चीजें करते रहते हैं देर से उठने पर हमें अपने काम की जल्दी होती है, जिस कारण हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं बल्कि ये हमारे शरीर को आलसी भी बनाती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दिन की शुरुआत अच्छी आदतों के साथ करने से न सिर्फ इसके स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। पर क्या हम वास्तव में सुबह के समय अच्छी और स्वस्थ आदतों का पालन कर रहे हैं? तो आइए हम कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें लोग सुबह उठने के बाद करते हैं। ये आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को भी खराब कर देती हैं। तो आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

Read Also : Hug Day 2022 क्या आप जानते हैं की हग डे पर गले लगना हमारे लिए कितने फायदे हैं,तो चलिए जानते हैं

सुबह व्यायाम करने की आदत (Morning Exercising)

व्यायाम करना हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है। जितना कि भोजन करना या पानी पीना। विशेषज्ञों का कहना है कि व्यायाम को अपनी सुबह की दिनचर्या का हिस्सा बनाना विशेष रूप से फायदेमंद है। हम सभी जानते हैं कि व्यायाम हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है। सुबह व्यायाम करने से दिन भर काम करने के लिए शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। सुबह के समय योग और मेडिटेशन जैसे अभ्यास करना आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होता है। शाम की बजाय सुबह व्यायाम करने के अतिरिक्त लाभ हैं।

नाश्ते के बाद ब्रश करना (Morning Breakfast)

Health Tips : अक्सर आपने ने भी कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो सबुह के समय नाश्ता करने और अन्य कई काम को निपटाने के बाद ब्रश करते हैं।  जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।  सुबह उठते ही सबसे पहले अपने दांत और मुंह को साफ करना चाहिए। सही तरीके से ब्रश करने पर दांतों में प्लाक (Plaque) की समस्या नहीं होती मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों (Gum Disease) का खतरा कम हो जाता है।  यही कारण है कि नाश्ते से पहले ब्रश करना बेहतर है।

सुबह के पानी पीने के फायदे (Drinking water)

Health Tips

Health Tips For Lifestyle : विशेषज्ञ कहते हैं कि खाली पेट पानी पीने से भूख बढ़ती है। इसलिए रोज सुबह उठकर एक गिलास पानी जरूर पिएं। रात के 8-10 घंटे के बाद शरीर में स्वाभाविक रूप से पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में सुबह पानी पीना बहुत आवश्यक माना जाता है। सुबह पानी न पीने की आदत आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकती है। साथ ही लंबे समय तक शरीर के डिहाइड्रेट रहने के कारण कई तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इससे दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और आप थकान जैसी समस्या महसूस नहीं करेंगे।

Read Also : Old Age Pension वैलेंटाइन वीक में हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों को दिया बहुत बड़ा तोहफा,पेंशन को लेकर आया नया Update

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE