उतारें आंखों पर चढ़ा मोटा चश्मा

0
1433
Remedies to Improve Eyesight
Remedies to Improve Eyesight

आज समाज डिजिटल, अम्बाला: ग्लूकोमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें आंखों की ऑप्टिक नर्व डैमेज होने लगती है, नर्व के खराब होने से आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

आज की जीवनशैली में हो रहे बदलाव में बढ़ते स्क्रीन टाइम का खामियाजा सबसे ज्यादा आंखों को उठाना पड़ रहा है। जहां पहले कैटेरेक्ट की परेशानी 60 साल की उम्र में होती थी तो वहीं अब कम उम्र में नजर कमजोर कर रहा है। आंखों पर स्ट्रेस इतना है कि सिर्फ चश्में का नंबर ही नहीं बढ़ रहा बल्कि लोग ग्लूकोमा के शिकार भी हो रहे हैं। यह ऐसी बीमारी है जिसमें आंखों की ऑप्टिक नर्व डैमेज होने लगती है, नर्व के खराब होने से आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इसमे ज्यादा डराने वाली बात है कि जब तक परेशानी बढ़ ना जाए तब तक कोई वॉर्निंग साइन भी नहीं दिखता और जब तक आपको लक्षण नजर आते हैं और काफी विजन जा चुका होता है।

कोरोना वायरस के डर से पिछले 2 साल में ये आंकड़े बढ़े हैं और लोग ना तो अपने ग्लूकोमा को लेकर अस्पताल पहुंचे और ना ही कैटरेक्ट के आपरेशन सही वक्त पर हो सके। मोतियाबिंद होने की बड़ी वजह डायबिटीज और हाई बीपी भी है।ऐसे में स्ट्रेस और गंभीर बीमारियों के साइड इफेक्ट्स आपकी नजर धुंधली ना करेें उसके लिए अभी से आंखों की केयर शुरू कर दें।

रोशनी बढ़ाने के लिए योगासन

अनुलोम विलोम: रोजाना 10-15 मिनट इस आसन को करें। इससे आंखों की रोशनी बढने के साथ-साथ दिमाग शांत रहेगा।
शीर्षासन: इस आसन को करने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है इसके साथ ही आंखों की कई समस्याएं भी कम होती है।
सर्वांगासन: इस आसन से पूरे शरीर का व्यायाम एक साथ हो जाता है। इसके साथ ही आंखों को भी लाभ मिलता है।

एक्यूप्रेशर प्वाइंट

अंगूठे के बगल की अंगूली और दूसरी अंगुली के नीचे की जगह को दबाएं। इससे आपकी आंखों की इम्यूनिटी भी सही होगी। इसके साथ ही इससे शरीर में ऊर्जा उत्पन्न होगी।

आंखों के लिए कारगर उपाय

अदरक का छिलके को हटाकर एक चम्मच जूस निकाल लें। उसमें 1 चम्मच नींबू का रस, सफेद प्याज का 1 चम्मच रस, 3 चम्मच शहद मिलाकर बना लें। रोजाना इसे आंखों में 1-1 बूंद डालें।

आंखों के लिए फायदेमंद है जल नेति

आमल के रसायन 200 ग्राम, सप्तामृत 20 ग्राम, मुक्ता शुक्ति 10 ग्राम पाउडर को अच्छी से मिलाकर सुबह-शाम 1 चम्मच पानी के साथ लें। आंवला का सेवन किसी भी रूप में करें।

Also : आम गुठली भी कम नहीं जानें कैसे Mango Kernels

Also Read:  यहां स्वयं प्रकट हुआ शिवलिंग, खाली नहीं जाती मुराद 550 Years Old Lord Shiva Temple

Read Also :  गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब: यहां स्नान मात्र से दूर होते हैं सभी कष्ट Gurdwara Panjokhara Sahib 

Also Read: जानिए शुक्रवार व्रत की महिमा, माता वैभव लक्ष्मी व संतोषी माता के व्रत करने से होगी हर मनोकामना पूरी

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE