होंठ चबाने की आदत घातक बीमारी का तो नहीं संकेत

0
979

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को हर वक्त होंठ चबाने की आदत होती है। कुछ मामलों में ये महज एक आदत हो सकती है, लेकिन कई बार ये आदत गंभीर बीमारी की तरफ इशारा करती है। मुंह से जुड़ी बीमारियों के एक्सपर्ट्स ने ऐसी कई दिक्कतों को लेकर चेतावनी दी है जिनकी जानकारी शायद आपको नहीं है। अमेरिकी ब्रांड कोलगेट पर एक्सपर्ट्स ने बताया कि आखिर क्यों लोग होंठ चबाने की लत के शिकार होते हैं और इसका क्या मतलब होता है। मूल रूप से इसके पीछे पांच मुख्य समस्याएं हो सकती हैं।

आर्थराइटिस

यह टेम्पोरो मैंडिबुलर ज्वॉइंग (टीएमजे) डिसॉर्डर का एक सामान्य कारण है, जो अक्सर एक लक्षण के रूप में देखा जाता है। इसके लक्षण हल्के या गंभीर होते हैं और समय के साथ-साथ घातक भी हो सकते हैं जो रूमेटॉयड आर्थराइटिस की वजह से होता है। आर्थराइटिस के प्रकार के आधार पर आपके जबड़े के आकार में बदलाव, सूजन और या मुंह खुलने से जुड़ी समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर होंठ काटने के साथ-साथ आप जबड़े में दर्द, सिरदर्द या दांत में दर्द महसूस कर रहे हैं तो ये जबड़े में आर्थराइटिस का वॉर्निंग साइन हो सकता है।

दांत पीसना

दांत पीसने से भी टीएमजे की दिक्कत बढ़ सकती है और यह होंठ चबाने का एक संकेत हो सकता है। दांत पीसने की दिक्कत कई कारणों से जुड़ी हो सकती है। ऐसा स्ट्रेस की वजह से भी हो सकता है। यह अक्सर रात में सोते समय या जब आप अनजाने में अपने दातों को भीचते हैं, तब होता है। लेकिन जब कोई होंठ काटने के साथ फेशियल पेन या सिरदर्द महसूस करता है तब भी दांत पीसने की दिक्कत बढ़ती है।

आड़े-टेढ़े दांत

जब किसी इंसान के जबड़ों में दांतों की लाइन सीधी ना हो तो उसकी होंठ काटने की आदत बढ़ सकती है। ऐसा तब होता है जब जबड़े के ऊपर और नीचे के दांत एक आकार के नहीं होते हैं या उनका आकार असामान्य होता है। अमूमन यह कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन जब आपको दर्द या होंठ काटने की समस्या हो या चबाने में मुश्किल होने लगे तो इसका जरूर इलाज कराना चाहिए।

SHARE