Cold Protect ठंड लगने से होते हैं ये 5 तरह के दर्द, जानिए कैसे करे बचाव!

0
515
Cold Protect

आज समाज डिजिटल, अंबाला: 

Cold Protect: हम में से अधिकांश लोग यह नहीं जानते, कि ठंड लगना भी इस तरह के दर्द का मुख्य कारण हो सकता है। आज हम आपको शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले दर्द के बारे में बता रहे हैं, जो देते हैं संकेत कि असल में आपको ठंड लग रही है। ठंड लगने से गला खराब होने व नाक बहने के अलावा शरीर के कई हिस्सों में दर्द का एहसास भी होता है। मगर कई बार हम इन लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं।

ऐसे में समस्या बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। हमारे गलत खानपान के कारण सर्दियों में Body Pain की समस्या बढ़ने लगती है। अपनी इन्हीं खराब आदतों के कारण हम ठंड को झेल नहीं पाते हैं। ऐसे में शरीर के कई हिस्सों में दर्द की शिकायत हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में ठंड के कारण होने वाले 5 दर्द और इससे बचने के कुछ कारगर उपाय बताते हैं।

सिर दर्द (Cold Protect)

 Cold Protect

ठंड के मौसम में आपको अक्सर सिरदर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप टोपी और मफ्लर को जरूर पहनें। पर अगर आप सुबह जल्दी सैर को निकल रहीं हैं, तो सर ढकना बहुत जरूरी है।

गले में दर्द (Cold Protect)

सर्दी के मौसम में ठंडी हवा लगने से न केवल बुखार और सर्दी-जुकाम की समस्या होती है, बल्कि गला खराब होना और उसमें दर्द होना बहुत आम बात है। सर्दियों में ठंड लगने से अक्सर लोगों को गले के पिछले हिस्से में दर्द होता है। इसके अलावा कफ, खांसी की परेशानी भी होने लगती हैं। इससे बचने के लिए गले को ढककर रखें। इसके साथ ही गर्म चीजों का सेवन करें। आप गले दर्द की दवा भी ले सकते हैं। आप गुनगुने पानी में हल्का नमक मिलाकर गरारे भी कर सकती हैं। इससे भी आपको आराम मिलेगा।

Read Also:Mix Veg Recipe कुछ नया खाने का मन है तो बनाएं मिक्स सब्जियों की स्वादिष्ट वेज रेसिपी :

छाती में दर्द

छाती में दर्द होने के वैसे तो कई कारण हैं, लेकिन यह सर्दी-जुकाम के सबसे आम लक्षणों में से एक है। जब आपको सर्दी लग जाती है तो आप अक्सर छाती में दर्द महसूस करती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सर्दी-जुकाम के चलते आपकी छाती में कफ जम जाता है, जिससे आपको सांस लेने में मुश्किल होती है इससे बचने के लिए आप Steam ले सकती हैं। इसके अलावा गर्म तासीर वाली चीजें खाने से भी लाभ मिलेगा।

कमर में दर्द

 Cold Protect

 

ये महिलाओं की सबसे आम समस्याओं में से एक है। वास्तव में ठंड के मौसम में आपकी मांसपेशियां अकड़ने लगती हैं। अक्सर महिलाओं व बढ़ती उम्र के लोगों को ठंड में कमर दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में आप स्ट्रेचिंग Exercise व योगा करें। इससे आपके मांसपेशियों में मजबूती आएगी। इसके साथ ही कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द व अकड़न से आराम मिलेगा।

जोड़ों में दर्द (Cold Protect)

ठंड लगने से जोड़ों में दर्द होना भी साधारण समस्या है। इससे आराम पाने के लिए सोने से पहले पैरों व जोड़ों की तेल मसाज करें। इससे आपके जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द कम होने में मदद मिलेगी। साथ ही कुछ गर्म कपड़ों , कुछ गर्म आहार और बेहतर देखभाल के साथ इनसे बचने की कोशिश करें।

Read Also:Tips For Calm And Relax घंटों काम करने के बाद शरीर और दिमाग को शांत व रिलेक्स करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE