स्कूटी सवार भाई-बहन पर तेंदुए ने किया हमला, जिससे वे दोनों घायल हो गए

0
663
Leopard attacked brother and sister riding Scooty

आज समाज डिजिटल, हिमाचल प्रदेश (मंडी)

 तेंदुए ने किया हमला

मंडी जिले के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र की मझबाड़ पंचायत में स्कूटी सवार भाई-बहन पर तेंदुए ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया। डीएसपी पधार कार्यालय में पदस्थापित गनमैन ललित चंदेल बुधवार की देर शाम अपनी बहन सीमा के साथ ड्यूटी से घर जा रहा था तभी मझबाड़ पहुंचने से पहले कांढी गलू में तेंदुए ने पीछे बैठी सीमा पर हमला कर दिया। हमले के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। स्कूटी के सड़क पर गिरते ही तेंदुआ पुलिस कर्मियों पर टूट पड़ा। पुलिस जवान ने भी हिम्मत दिखाई और तेंदुए पर हेलमेट से हमला कर दिया, जबकि जवान की बहन चिल्लाने लगी।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे

चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुआ भाग गया। इसके बाद दोनों को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। तेंदुए के हमले में पुलिस जवान के हाथ और पैर में चोटें आई हैं, साथ ही उसकी वर्दी भी फट गई है। एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस जवान के बाजू और हाथ में चोटें आई हैं जबकि उसकी बहन को मामूली चोटें आई हैं। डीएफओ वासु डोगर ने बताया कि मझबाड़ में तेंदुए के हमले से पुलिस जवान के घायल होने की सूचना मिली है। क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें : अंबाला में 5 करोड़ की हेरोइन बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE