Lecture Organized On The Occasion Of Martyr’s Day,शहीदी दिवस के अवसर पर हुआ विस्तार व्याख्यान का आयोजन

0
278
आज समाज डिजिटल,पानीपत:
Lecture Organized On The Occasion Of Martyr’s Day: मंगलवार को आर्य पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग व राजनीतिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शहीदी दिवस के उपलक्ष में विस्तार व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। विस्तार व्याख्यान में मुख्य वक्ता के तौर पर कॉलेज की रेड क्रॉस इकाई के समन्वयक डॉ. विजय सिंह ने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विस्तार व्याख्यान के सफल आयोजन के लिए इतिहास विभाग व राजनीतिक विभाग के सभी प्राध्यापकों को बधाई दी। प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बताए पर बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा देश के युवाओं का देश है और युवा ही हमारे देश को आगे ले के जा सकते हैं।

 

 

 

Read More : गर्मियों में गुड लुकिंग और स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएं ये समर फैशन टिप्स Fashion Tips For Summer

 

 

Lecture Organized On The Occasion Of Martyr's Day
Lecture Organized On The Occasion Of Martyr’s Day

युवाओं को भगत सिंह से जुड़े सही दस्तावेज़ पढ़ने चाहिए

मुख्य वक्ता डॉ. विजय सिंह ने कहा कि युवाओं को भगत सिंह से जुड़े सही दस्तावेज़ पढ़ने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल इंटरनेट से ही जानकारी पर ही आधारित नहीं रहना चाहिए, सही जानकारी पाने के लिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल, कॉलेज के पुस्तकालय में जाकर सही दस्तावेज़ पढ़ने चाहिए। Lecture Organized On The Occasion Of Martyr’s Day उन्होंने अपने संबोधन में यह भी बताया बताया कि प्रोफ़ेसर चमनलाल प्रोफ़ेसर इरफ़ान हबीब, प्रोफ़ेसर जगमती सांगवान द्वारा लिखी गई किताब व शिव वर्मा का संस्करण, सचिनद्र नाथ सान्याल का भगत सिंह के जीवन पर लिखा बंदी जीवन अवश्य पढ़ना चाहिए। Lecture Organized On The Occasion Of Martyr’s Day

 

 

Lecture Organized On The Occasion Of Martyr's Day
Lecture Organized On The Occasion Of Martyr’s Day

भगत सिंह लेख और दस्तावेज़ आज के विद्यार्थियों के लिए नज़ीर बन गए

उन्होंने कहा कि भगत सिंह अपनी युवा अवस्था में ही बहुत शानदार चिंतक रहे हैं, उनके द्वारा लिखे गए लेख और दस्तावेज़ आज के विद्यार्थियों के लिए नज़ीर बन गए हैं। उन्होंने बताया कि भगत सिंह ने न केवल आज़ादी के लिए बल्कि समाज में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए भी बहुत काम किया है। Lecture Organized On The Occasion Of Martyr’s Day उन्होंने जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर युवाओं को जोड़ने का काम किया। इस अवसर पर प्राध्यापक अकरम, प्राध्यापिका नाजिमा, अंजू सहित अन्य स्टाफ़ सदस्य मौजूद रहे। Lecture Organized On The Occasion Of Martyr’s Day
SHARE