इक्वाडोर में भीषण भूस्खलन, 7 की मौत, कइ लोग मलबे में दबे

0
211
Landslide in Ecuador

आज समाज डिजिटल, Landslide in Ecuador : इक्वाडोर के चिम्बोराजो प्रांत साेमवार को भारी भूस्खलन हुआ अलौसी कैंटन में हुए इस भूस्खलन में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक कई लोग अभी भी लापता हैं।

रविवार की रात शहर में आई आपदा से 500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और अनगिनत घर नष्ट हो गए हैं। स्ट्रीट लाइट बंद है। इस भीषण भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई मकान जमींदोज़ हो गए। पहले अधिकारियों ने 16 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी लेकिन राष्ट्रपति गुइलेरमो लासो ने सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने सोमवार रात को राजधानी क्विटो से करीब 137 मील दक्षिण में स्थित एलौसी में घटनास्थल का दौरा किया।

अधिकारियों ने 62 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे पर्वत की ओर की जमीन धंसने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया। उसने बताया कि 23 लोग घायल हो गए हैं। सचिवालय ने बताया कि इस आपदा की वजह से करीब 500 लोग और 163 मकान प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें : अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 6 की मौत, पुलिस ने मार गिराया हमलावर

ये भी पढ़ें : साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर सूर्या ने मुम्बई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

ये भी पढ़ें : छात्रा ने 48 हजार रुपये की कीमत वाला iPhone 11 ऑनलाइन मंगवाया, डिब्बा खोला तो आंखें फटी रह गई…

ये भी पढ़ें : Apple जल्द लॉन्च करेगी OLED स्क्रीन वाला MacBook Air, जानिए क्या कुछ खास मिलेगा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE