Labor Welfare Board श्रम कल्याण बोर्ड का किया घेराव, प्रदर्शन

0
564
Labor Welfare Board

संजीव कौशिक, रोहतक:

Labor Welfare Board भवन निर्माण मजदूर कारीगरों की समस्याओं को लेकर विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त निर्माण मजदूर मंच हरियाणा की ओर से 31 दिसंबर को पंचकूला में श्रम कल्याण बोर्ड के सामने एक जोरदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में यूनियन ने लिया भाग Labor Welfare Board

इसमें भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन संबंधित एआईयूटीयूसी के मजदूर व मिस्त्री ने प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यूनियन के रोहतक जिला अध्यक्ष केसू काहनौर ने बताया कि मजदूरों को भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड राजेन्द्र सिंह ने संबोधित किया।

सरकार पर जोरदार जुबानी हमला Labor Welfare Board

सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कामरेड राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले कई साल से मजदूरों को हितलाभ के नाम से ठगा जा रहा है। भ्रष्टाचार के चलते कोई सुनवाई नहीं होती है। (Labor Welfare Board) यहां तक की जिस मजदूर कारीगर की मृत्यु हो जाती है उसको मुआवजा देने के लिए अमानवीय शर्तें थोपी गई हैं। जो मर ही गया है वह उन शर्तों को पूरा करने आने वाला नहीं है। वह इस स्कीम के तहत ही सदस्य बना हुआ है। बाकी मजदूरों के हितलाभ मिलने की हालत और भी बदतर है। नई सदस्यता के लिए ऐसी शर्ते थोपी जा रही है जिनको मजदूरों के लिए पूरा करना बहुत ही कठिन हो गया है और जो पहले से ही मेंबर बने हुए हैं उनको भी तरह- तरह की नाजायज शर्तें लगा लगा कर उनकी सदस्यता समाप्त की जा रही है। सरकार एक तरफ तो भवन निर्माण व अन्य कामों से जुड़े हुए मजदूर और मिस्त्रियों के हित के ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन वास्तव में हित लाभ मिलने के नाम पर हाथी दांत जैसे स्थिति बनी हुई है। इसलिए भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन ने अन्य यूनियनों के साथ मिलकर श्रम कल्याण बोर्ड, पंचकूला के सामने एक जोरदार प्रदर्शन किया है। अगर सरकार निर्माण मजदूरों की मांगों पर विचार नहीं करेगी तो आंदोलन को और जोरदार किया जाएगा।

Also Read: करनाल में शादी के पांच दिन बाद दुल्हन ने लगाया फंदा 

SHARE