एमडीयू गैर शिक्षक संघ के प्रधान की कुर्सी आज कुलवंत संभालेंगे

0
411
एमडीयू गैर शिक्षक संघ के प्रधान की कुर्सी आज कुलवंत संभालेंगे
एमडीयू गैर शिक्षक संघ के प्रधान की कुर्सी आज कुलवंत संभालेंगे
HEADING :
  • सुमेर अहलावत का छह माह का कार्यकाल पूरा
संजीव कौशिक, रोहतक:
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ के प्रधान सुमेर अहलावत के छह माह का कार्यकाल कल पूरा हो गया है। अब अगले छह माह तक कुलवंत मलिक प्रधान की कुर्सी संभालेंगे। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह आज सुबह साढ़े 11 बजे नए प्रधान कुलवंत मलिक को कार्यभार सौपेंगे।

छह-छह माह प्रधान रहेंगे कुलवंत मलिक-सुमेर अहलावत

बता दें कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ के प्रधान पद के चुनाव में प्रत्याशी कुलवंत मलिक और सुमेर अहलावत को बराबर मत मिले थे। विश्वविद्यालय के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था। गैर शिक्षक संघ के संविधान में ऐसा कोई प्रविधान नहीं था कि दोनों छह-छह माह तक प्रधान पद पर तैनात रहें। ऐसी स्थिति में टास और पुनर्मतदान का प्रविधान था, लेकिन दोनों ने ही आपसी सहमति से छह-छह माह प्रधान रहने का निर्णय लिया।

इतिहास में यह पहली दफा हुआ

इस निर्णय को विश्वविद्यालय के अधिकारी व संघ के पदाधिकारियों ने भी हरी झंडी दे दी थी। पहले छह माह तक सुमेर अहलावत को प्रधान बनाया गया। दस मई को सुमेर अहलावत का कार्यकाल पूरा हो गया। इसलिए 11 मई से कुलवंत मलिक को प्रधान का कार्यभार सौंपा जाएगा। महासचिव सुरेश कौशिक ने बताया कि संघ के इतिहास में यह पहली दफा हुआ है। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह कमेटी रूम में नए प्रधान को जिम्मेदारी सौपेंगे।
SHARE