Smartphone : जानिए भारत के किस राज्य में बनते हैं सबसे ज्यादा स्मार्टफोन

0
128
Smartphone: जानिए भारत के किस राज्य में बनते हैं सबसे ज्यादा स्मार्टफोन
Smartphone: जानिए भारत के किस राज्य में बनते हैं सबसे ज्यादा स्मार्टफोन

बहुत सी कंपनियां भारत में बना रही स्मार्टफोन
Smartphone (आज समाज) नई दिल्ली: भारत के कई शहरों में दुनियाभर की कई बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जहां हर साल लाखों यूनिट्स का प्रोडक्शन होता है। भारत में कोरियन कंपनी सैमसंग की सबसे बड़ा स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। जो बजट फ्रेंडली सहित कई डिवाइस का प्रोडक्शन करती है। इसके अलावा भारत में चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता शॉओमी, ओप्पो, वीवो, रियलमी और एपल के भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं। हो सकता है आपके हाथ में जो स्मार्टफोन है वो भी पूरी तरह मेड-इन-इंडिया हो, लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे ज्यादा स्मार्टफोन का निर्माण किस राज्य में होता है।

उत्तर प्रदेश में बनाए जाते है सबसे ज्यादा स्मार्टफोन

देश में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बनाए जाते हैं। राज्य के नोएडा शहर में कई बड़ी कंपनियों की फैसिलिटिज हैं। नोएडा के अलावा श्री सिटी (आंध्र प्रदेश) और श्रीपेरंबदूर (तमिलनाडु) भी स्मार्टफोन्स के प्रोडक्शन में आगे हैं।

ये भी पढ़ें : मेटा ने एक महीने में बैन किए 23 हजार फेसबुक पेज

ये भी पढ़ें : आईफोन यूजर्स के लिए कॉलर की पहचान करना हुआ आसान, लाइव कॉलर एप लांच