Kisan Mazdoor Sabha Organized : भारत एक कृषि प्रधान देश और भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार भी कृषि और पशुपालन : दुष्यंत भट्ट

0
99
Kisan Mazdoor Sabha Organized
  • देश की 65 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस क्षेत्र में रोजगार पाती है 
Aaj Samaj (आज समाज),Kisan Mazdoor Sabha Organized,पानीपत :  ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम के तहत जिला के गांव सुताना की चौपाल में एक किसान मजदूर सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता गांव के सरपंच एवं किसान नेता सोनू ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। इस किसान सभा को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महावीर दहिया, भाजपा जिला महामंत्री रोशन लाल माहला, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र भादड़, दिनेश पुजारा और राममेहर सिंह ने भी संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार भी कृषि और पशुपालन ही है। इस देश की 65 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस क्षेत्र में रोजगार पाती है। इसी के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी की ओर से ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम और गांव चलो अभियान चलाया है ताकि पार्टी के नेता किसान और मजदूरों के घर द्वार पर जाकर उनसे संवाद कर समस्याओं का समाधान करवा सकें। सभा में भाजपा कार्यकर्ता सुमन शर्मा, अशोक नारंग, कप्तान नारा, सोनू गुर्जर, मोटा अलुपुर, पहलवान नीपा गुर्जर, आजाद खलीला और राजेश कुमार मौजूद रहे।
SHARE