Kisan Andolan Day 12: संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 तक टाला ‘दिल्ली चलो मार्च’, पुलिस से झड़पें

0
161
Kisan Andolan Day 12
संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 तक टाला दिल्ली चलो मार्च, पुलिस से झड़पें

Aaj Samaj (आज समाज), Kisan Andolan Day 12, चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों का ‘दिल्ली चलो मार्च’ 29 फरवरी तक टाल दिया है। किसान यूनियन के नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि आंदोलन के आगे की रणनीति के लिए 29 फरवरी को ऐलान किया जाएगा। इससे पहले बीते कल हरियाणा के बॉर्डरों पर पुलिस और किसानों के बीच झड़पें हुईं। बता दें कि किसानों ने अगले सप्ताह सोमवार को देशभर के राजमार्गों पर ट्रैक्टर आक्रोश रैली निकालने और 14 मार्च को दिल्ली में किसान-मजदूर महापंचायत का ऐलान किया है।

  • शुभकरण के परिवार को पंजाब सरकार देगी 1 करोड़

खनौरी बॉर्डर पर पथराव, पुलिसकर्मी व किसान जख्मी

पुलिस ने पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर की ओर जा रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान हिसार-नारनौंद रोड स्थित खेड़ी चोपता गांव से बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रोके जाने के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले भी दागे। पथराव में एसएचओ चंद्रभान को चोट आई है। किसान भी घायल हुए हैं। किसान नेता सुरेश कोथ समेत कुछ किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

शुभकरण की मौत के विरोध में शुक्रवार को मनाया ब्लैक डे

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी की गारंटी व अन्य मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों का आज 12वां दिन है। बीते कल यानी शुक्रवार को एसकेएम ने पुलिस से झड़प में मारे गए शुभकरण सिंह की मौत पर शोक जताने के लिए ब्लैक डे मनाया। युवा किसान शुभकरण बंठिंडा का रहने वाला था। कहा जा रहा है की गोली लगने से 21 फरवरी को उसकी मौत हुई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि शुभकरण के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी।  पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने शुभकरण की मौत को दुखद बताया है। इस बीच शुक्रवार को खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान दर्शन सिंह (62) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

हरियाणा पुलिस का फैसला, नहीं लगेग रासुका

हरियाणा पुलिस किसानों पर धरना प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी में थी, लेकिन पुलिस ने अपना फैसला बदल दिया है। अंबाला रेंज के आईजीपी सिबाश कबिराज ने कहा है कि अंबाला के कुछ यूनियन नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने के मामले पर पुनर्विचार किया गया है और यह निर्णय लिया गया है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा।

उधर हिसार स्थित खेड़ी चौपटा में किसानों द्वारा लगाए गए पक्के मोर्चे पर पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने यहां ने सड़क पर दोनों ओर बैरिकेड्स लगाए हुए हैं। साथ मौके पर गाड़ियां भी अड़ाई हैं। इस बीच जब किसान कच्चे रास्तों की ओर से निकलने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE