समालखा : मनाना के खो-खो खिलाड़ियों ने फिर रचा इतिहास

0
726

अशोक शर्मा, समालखा :
खेल विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित 27 से 29 अगस्त तक जिला अंबाला में ‘खेलो हरियाणा’ राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिला पानीपत के गांव मनाना के खो-खो खिलाड़ियों ने जिला हिसार को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों ने इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया।सरकारी स्कूल मनाना में खिलाड़ियों के पहुंचने पर स्कूल मुखिया सरीता और स्टाफ सदस्यों द्वारा खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत किया गया।खो-खो कोच रविन्द्र सैनी मनाना ने कहा कि खो-खो एक भारतीय मैदानी खेल है। इस खेल में मैदान के दोनो ओर दो खम्भो के अतिरिक्त किसी अन्य साधन की जरूरत नहीं पड़ती।यह एक अनूठा स्वदेशी खेल है,जो युवाओं में ओज और स्वस्थ संघर्षशील जोश भरने वाला है। यह खेल पीछा करने वाले और प्रतिरक्षक,दोनों में अत्यधिक तंदुरुस्ती, कौशल, गति और ऊर्जा की मांग करता है। खो-खो किसी भी तरह की सतह पर खेला जा सकता है। गांव मनाना से इस प्रतियोगिता में मोहित, अमित, अमन, सोनू, सरिता, मनीषा, साक्षी, निशा, निकिता आदि खिलाड़ियों ने भाग लिया,इस अवसर पर जिला खो-खो संघ पानीपत के महासचिव रामस्वरूप राठी खो-खो संघ के जिला प्रधान रविंद्र सैनी, सुषमा देवी, ममता देवी, विरेंद्र सिंह डीपीई, संजय गुप्ता, प्रमोद सरोहा सहित सभी सदस्य गण मौजूद रहे।

SHARE