हरियाणा करेगा खेलो इंडिया यूथ गेम-2021 की मेजबानी : डीसी पार्थ गुप्ता

0
272
Khelo India Youth Game
Khelo India Youth Game

प्रभजीत सिंह लक्की, Yamunanagar News : डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक किया जाएगा। इसमें अंडर 18 के 25 खेलों में 5 भारतीय खेल भी शामिल हैं और ये खेल पंचकूला के अलावा शाहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : लड़ाई झगडे के मामले में फरार चल रहा हिस्ट्री शीटर आरोपित गिरफ्तार

यूथ गेम में कोविड-19 नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा

डीसी ने बताया कि इन खेलों में देशभर के लगभग 8500 खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम में कोविड-19 नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेलों के दौरान खिलाडिय़ों के लिए टेस्टिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे खेलो इंडिया यूथ गेम में कोविड-19 उचित व्यवहार की पालना करना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें : सांसद अरविंद शर्मा और सांसद संजय भाटिया के कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद

SHARE