ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रेकिंग में हकेवि का उल्लेखनीय प्रदर्शन

0
271
EW India Higher Education Ranking
EW India Higher Education Ranking

नीरज कौशिक, Mahendragarh News : भारत की प्रतिष्ठित ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रेंकिंग 2022-23 जारी हो गई है। इस रेंकिंग में गवर्मेंट यूनिवर्सिटीज के लिए निर्धारित भारत की उत्कृष्ट गवर्मेंट मल्टीडिसीप्लिनरी यूनिवर्सिटी की श्रेणी में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ न उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें : सांसद अरविंद शर्मा और सांसद संजय भाटिया के कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद

रेंकिंग 2022-23 जारी, विश्वविद्यालय की श्रेणी में हकेवि 39वें पायदान पर

विश्वविद्यालय इस बार वर्ष 2020 की 105वीं व 2021 वर्ष की 93वीं रेंक से आगे बढ़कर 2022 वर्ष में 39वें रेंक पर आ गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को प्राप्त 39वीं रेंकिंग का प्रमाण पत्र राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में एसोशिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की सदस्य सचिव डॉ. पंकज मित्तल व ईडब्ल्यू के एडिटर श्री दिलीप ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया।

प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष जुड़े सभी सहभागियों का आभार

यहां बता दें कि ईडब्ल्यू इंडिया हॉयर एजुकेशन रेंकिंग 2022-23 में जगह बनाने वाली 2009 में स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दूसरे स्थान पर है। इसी तरह हरियाणा राज्य में विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों व विश्वविद्यालय से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष जुड़े सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस तरह से साल दर साल विश्वविद्यालय के प्रदर्शन में गुणात्मक वृद्धि देखने को मिल रही है, वह उल्लेखनीय है।

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी सहभागियों की मेहनत का नतीजा है कि कोरोना के मुश्किल समय में भी उन्होंने अपने कर्त्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया और बीते एक साल में की गई मेहनत का नतीजा है कि 2021 में प्राप्त 93वीं रेंक से आगे बढ़ते हुए 2022 में विश्वविद्यालय 39वीं रेंक पर आ पहुंचा है। कुलपति ने इस उपलब्धि के बाद कहा कि अवश्य ही विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन की दिशा में ऐसे ही प्रयासरत रहेगा और निरंतर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

ये भी पढ़ें : गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के छात्र ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय पेनचाक सिलाट प्रतिस्पर्धा में जीता रजत पदक

SHARE