World Plane Crash: बोलिविया में विमान हादसा, 15 लोगों की मौत, 30 जख्मी

0
169
World Plane Crash
World Plane Crash: बोलिविया में विमान हादसा, 15 लोगों की मौत, 30 जख्मी
  • खराब मौसम की वजह से रनवे से फिसल गया प्लेन
  • बोलिवियन एयरफोर्स का था यह हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट
  • सेंट्रल बैंक से अन्य शहरों में नए नोट ले जाए जा रहे थे
  • हादसे के बाद हाईवे पर बिखरे नोट, लोग उठाने में जुटे

World Plane Crash, (आज समाज), सूक्रे: बोलिविया में एक मालवाहक विमान हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य जख्मी हो गए हैं। भारतीय समयानुसार आज सुबह बोलिवियाई वायु सेना का हरक्यूलिस विमान राजधानी सूक्रे के पास ला पाज से सटे शहर एल आॅल्टो में रनवे पर फिसलने के बाद पास के खेतों में जा गिरा। इसमें लगी आग को दमकल विभाग के कर्मियों ने बुझाया।

विमान में भरे थे पैसे 

अग्निशमन प्रमुख पावेल टोवर के मुताबिक विमान में पैसे भरे थे। केंद्रीय बैंक से अन्य शहरों में नए नोट ले जाए जा रहे थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बड़ी संख्या में नोट जमीन पर बिखर गए। हादसे के बाद टर्मिनल पर आने व जाने वाली सभी फ्लाइट्स को अस्थायी तौर पर कैंसिल कर दिया गया और  एल आल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को  बंद कर दिया गया। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मरने वाले लोग विमान पर सवार थे यह एयरपोर्ट के बगल वाले राजमार्ग पर थे।

विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसला

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार खराब मौसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसला। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि विमान पास की व्यस्ततम सड़क पर क्रैश हुआ और रोड पर खड़े 10 से 15 वाहनों के भी विमान की चपेट में आने की सूचना है। इसी वजह से आशंका है कि मारे गए लोग वाहनों में सवार भी हो सकते हैं।

दो टुकड़ों में बंट गया विमान

हादसे के बाद वीडियो में अफरातफरी का माहौल दिख रहा है। विमान दो टुकड़ों में बंट गया है और सड़क पर इसका मलबा बिखरा था। वहां टूटी कारें व लाशें भी इधर-उधर देखी गईं। बैंक के नोट रोड पर बिखरे पड़े थे। अफरातफरी के बीच स्थानीय अधिकारियों को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

ये भी पढ़ें : Plane Crash: जब हवा में थम गई सांसें! भारत के 9 सबसे भयानक प्लेन हादसे

 

  • TAGS
  • [post_tags]