West Asia Conflict: भारत ने की मर्चेंट शिपिंग जहाज पर हुए हमले की निंदा, शांति की अपील

0
130
West Asia Conflict
West Asia Conflict: भारत ने की मर्चेंट शिपिंग जहाज पर हुए हमले की निंदा, शांति की अपील
  • 21 भारतीय बचाए, 2 की मौत, एक अब भी लापता

West Asia Conflict, (आज समाज), न्यूयॉर्क: भारत सरकार ने 10 जून को ओमान तट पर अपने कमर्शियल जहाज सेटेबेलों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने भी खाड़ी इलाके में चल रहे संघर्ष के बीच मर्चेंट शिपिंग जहाजों पर हुए हमलों पर यूएन में गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सभी पक्षों से बातचीत और डिप्लोमेसी की अपील की है।

अमेरिका के चार्ज डी अफेयर्स जेसन मीक्स तलब

विदेश मंत्रालय में यूएस अफेयर्स के इंचार्ज अतिरिक्त सचिव नागराज नायडू ने यूएस एबेंएडर के डिप्टी चीफ मिशन जेसन मीक्स को तलब कर नई दिल्ली की आपत्ति और चिंता से अवगत कराया है।

21 भारतीय बचाए, तीन अब भी लापता 

जिस जहाज (सेटेबेलों) पर गोलीबारी की गई है उस पर क्रू के 24 भारतीय सदस्य सवार थे। 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, 2 की मौत हो गई और एक अब भी लापता है। घटना के बाद भारत ने एक बार फिर पश्चिम ऐशिया में तनाव कम करने, वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित नौवहन बहाल करने की जरूरत पर बल दिया है।

हमले बेहद चिंताजनक : विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारतीय दूतावास हालात पर नजर बनाए हुए है और बचाव अभियान में ओमान के अधिकारी सक्रिय तौर पर े तालमेल बिठा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि इलाके में जहाजों पर बीते कुछ समय से जारी हमले बेहद चिंताजनक हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का सीधा परिणाम है। अधिकारियों ने कहा, हम जल्द तनाव कम कर कूटनीतिक हल के लिए चल रही वार्ता को पूरा करने की मांग को दोहराते हैं।

भारतीयों की सुरक्षा व भलाई सबसे जरूरी : पी हरीश

पी हरीश ने कहा, विवाद बढ़ने व दूसरे देशों में फैलने से चिंता और बढ़ी है। उन्होंने कहा, लगातार बढ़ते नुकसान व मौतों और सामान्य जीवन तथा आर्थिक गतिविधियां रुकने से भारत पर गहरा प्रभाव पड़ा है, जो इस क्षेत्र की सुरक्षा व स्थिरता में अहम हिस्सेदारी वाला एक करीबी पड़ोसी है। भारतीय प्रतिनिधि ने बताया कि खाड़ी इलाके में तकरीब 10 मिलियन भारतीय रहते हैं और काम करते हैं। उन्होंने दोहराया, भारतीयों की सुरक्षा तथा भलाई भारत के लिए सबसे जरूरी है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Today News: प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक

  • TAGS
  • [post_tags]