Weather Updates: जम्मू-कश्मीर से पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत तक मौसम खराब, राहत के नहीं आसार

0
212
Weather Updates
Weather Updates: कश्मीर से पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत तक मौसम खराब, राहत के नहीं आसार
  • आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तापमान 40 पार

Weather Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक इन दिनों मौसम खराब है और फिलहाल ऐसे मौसम से राहत के आसार नहीं हैं। देश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान व ओलावृष्टि हो सकती है। आंध्र प्रदेश में तापमान 40 पार हो गया है। जम्मू-कश्मीर में कई जगह रविवार को बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के भी कई इलाकों में सुबह के समय हल्की बारिश हुई और दोपहर तक बादल छाए रहे। हरियाणा के अंबाला व आसपास दोपहर बाद धूप खिली।

तेज बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान

उत्तर भारत के पंजाब व चंडीगढ़ सहित अन्य कई इलाकों में भी रविवार दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, बिहार में भी अच्छी बारिश हुई है। वहीं मेघालय, अरुणाचल प्रदेश व असम भारी बारिश की संभावना है और इसको लेकर आज आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सिक्किम व उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान है। निचले इलाकों में जलभराव व पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

50-60 की गति से चल सकती हैं हवाएं 

बंगाल, हिमाचल व ओडिशा में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। रविवार को हिमाचल में अटल टनल के पास हिमपात हुआ। वहीं जम्मू-कश्मीर में बांदीपुर जिले के गुरेज व तुलैल सहित ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई।राजस्थान, बिहार, असम और तेलंगाना के भी कुछ क्षेत्रों में भी तेज हवाएं चल सकती हैं।

फसलों को हो सकता है नुकसान

भारी बारिश तथा ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज रिकॉर्ड किया गया। यह मौसम के तीखे विरोधाभास को दर्शाता है। यूपी के प्रतापगढ़ में आंधी-तूफान से पोल उखड़कर कार गिर गया।

मध्य प्रदेश में 4 दिन जारी रहेगी आंधी-बारिश

पश्चिमी विक्षोभ और टर्फ की वजह से मध्य प्रदेश में 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर रहेगा। इस दौरान ग्वालियर और चंबल संभाग में ओले भी गिर सकते हैं। राजस्थान में मंगलवार तक बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें : Weather Updates: पश्चिम विक्षोभ बेहद दुर्लभ, आमतौर पर मुड़ा होता है यह सिस्टम, इस बार यह सीधी लाइन में : विशेषज्ञ 

  • TAGS
  • [post_tags]