Weather: तमिलनाडु के उत्तर में लू का प्रकोप, दक्षिण-पश्चिम में भारी बारिश

0
309
Weather
Weather: तमिलनाडु के उत्तर में लू का प्रकोप, दक्षिण-पश्चिम में भारी बारिश का अलर्ट
  • 7 मई से राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट

Weather, (आज समाज), चेन्नई: दक्षिण भारत राज्य तमिलनाडु में इन दिनों दो प्रकार की मौसमी गतिविधियां चल रही हैं। राज्य के नॉर्दर्न इलाके जहां गर्मी कहर बरपा रही है, वहीं दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के इलाकों में इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक बने रहने की संभावना है। वहीं कुछ जगह तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 7 मई से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का येला अलर्ट जारी किया है।

‘अग्नि नक्षत्र’ शुरू

सोमवार से राज्य में ‘अग्नि नक्षत्र’ शुरू हुआ है और इसके प्रभाव से राजधानी चेन्नई के अलावा मुदरै, थंजावुर, तिरुवल्लूर, और कुड्डालोर जैसे इलाकों में तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। तमिलनाडु का वेल्लोर मंगलवार को 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म रहा। यानी बीते कल यहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा। कोडाइकनाल राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। इस शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया।

तिरुचिरापल्ली में 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज

आईएमडी चेन्नई ने बताया है कि गुरुवार से तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। कन्याकुमारी, नीलगिरी, कोयंबटूर, विरुधुनगर, इरोड, तिरुपुर, डिंडीगुल, थेनी, तिरुवरुर, मदुरै, सिवागंगा, तेनकासी, थूथुकुडी, नागपट्टिनम, तिरुनेलवेली, थंजावुर, रामनाथपुरम जिले और कराईकल क्षेत्र में तेज बारिश का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों में बारिश तेज हुई है। तिरुवरुर में 6 सेंटीमीटर और तिरुचिरापल्ली में 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विशेषज्ञों का मत

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अग्नि नक्षत्र में अक्सर गर्मी बढ़ती है। हालांकि इन दिनों दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की तैयारी के कारण कुछ क्षेत्रों में नमी बढ़ रही है, जिसकी वजह से बारिश हो रही है। उत्तर तमिलनाडु के जिलों में लोगों को हीटवेव यानी लू से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, दक्षिण के जिलों में लोगों को भारी बारिश के दौरान जलभराव, बिजली व यातायात संबंधी समस्याओं को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार कुछ दिन तमिलनाडु के मौसम में दो तरह की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : West Bengal: चुनावी नतीजों के बाद हिंसा, आसनसोल में टीएमसी में आग लगाई

  • TAGS
  • [post_tags]