Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान

0
462
Weather
Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान

North India Weather Today Update, (आज समाज), नई दिल्ली: हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तर भारत में पहाड़ों से मैदानों तक बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मौसम में बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की है। आठ नवंबर तक उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं 4 नवंबर को राज्य में कई जगह हल्की बारिश व हिमपात हुआ।

मौसम बदलने से तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी मंगलवार को इसी तरह का मौसम रहा, जिससे हरियाणा व पंजाब और आसपास के राज्यों में दोपहर बाद ठंड में हल्की बढ़ोतरी महसूस की गई। ऐसे मौसम से तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है और मौसम में तेज गति से बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की है।

दिल्ली-एनसीआर में अल सुबह से रहा घना स्मॉग 

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार अलसुबह से घना स्मॉग रहा। आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने की संभावना है। आईएमडी अधिकारियों ने उत्तर भारत के लोगों को मौसम के हालात देखकर ही घर से दूर जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि तथा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लगभग 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर की स्थिति के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक कृषि क्षेत्रों में तेज हवाओं व बंूदाबांदी के प्रभाव से खरीफ की अंतिम कटाई व गेहूं की बुवाई प्रभावित हो सकती है। वहीं अधिकारियों के अनुसार उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। वहीं मध्य भारत में भी तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather Update : पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, बदलेगा मौमस

  • TAGS
  • [post_tags]