
- मॉस्को से भारत के लिए रवाना हुए पुतिन
Russian President Putin India Visit Updates, (आज समाज), नई दिल्ली/मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आज शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे। ताजा अपडेट के अनुसार वह रूस से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार पुतिन का दो दिन का भारत दौरा काफी अहम व व्यस्त रहेगा। वह राजघाट (Rajghat) में महात्मा गांधी (Mahatama Gandhi) को पुष्प अर्पित भी करेंगे। साथ ही भारत-रूस के बीच कई समझौतों पर दस्तखत हो सकते हैं। पुतिन आज रात को प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ द्विपक्षीय वार्ता के अलावा भोजन (डिनर) करेंगे।
23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन
बता दें कि भारत-रूस के बीच हर साल शिखर वार्ता होती है और इस बार 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन है जिसमें पुतिन भाग लेंगे। रूसी राष्ट्रपति ने इससे पहले जुलाई-2021 में भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इस बार का उनका भारत दौरा पिछले के मुकाबले काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शुक्रवार को यह रहेगा पुतिन का शेड्यूल
आज शाम को दिल्ली पहुंचने के बाद पुतिन प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर रूसी राष्ट्रपति निजी रात्रिभोज में शिरकत करेंगे। इसके बाद कल यानी शुक्रवार को पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। फिर वह राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
राजघाट के बाद पुतिन हैदराबाद हाउस में आयोजित होने वाली द्विपक्षीय व प्रतिनिधिमंडल ( Delegation) स्तर की वार्ता में भाग लेंगे। प्रतिनिधिमंडल स्तर की मीटिंग में कुछ प्रमुख उद्योगपति भी शिरकत कर सकते हैं। मोदी व पुतिन शुक्रवार को भारत-रूस बिजनेस फोरम में भी शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर रूसी राष्टÑपति, राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे। इसके बाद वह पुतिन वापस मॉस्को रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें : Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति के दौरे से भारत-रूस के पुराने रिश्तों को मिलेगी नई ऊर्जा
ये भी पढ़ें : India-Russia Trade: द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर तक ले जाने की कोशिश

