Varun Gandhi Meets PM: पूर्व सांसद वरुण गांधी ने सपरिवार प्रधानमंत्री से की मुलाक़ात

0
161
Varun Gandhi Meets PM
Varun Gandhi Meets PM: पूर्व सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाक़ात

Varun Gandhi Meets PM, आज समाज), नई दिल्ली: लोकसभा के पूर्व सांसद वरुण गांधी ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान वरुण के साथ उनकी पत्नी और बेटी भी थीं। बता दें कि वरुण गांधी उत्तर प्रदेश स्थित पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Matua Dharma Mela: पीएम ने मेले के भक्तों व प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं

परिवार सहित प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई

वरुण गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, परिवार सहित प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई। उनका आर्शीर्वाद और मार्गदर्शन पाने वाला हमेशा सौभाग्यशाली होता है। पूर्व सांसद वरुण ने कहा, प्रधानमंत्री जी आभा में एक अद्भुत पितृतुल्य स्नेह और सुरक्षा का भाव है। उनसे  हुई यह मुलाक़ात इस विश्वास को और मज़बूत करती है कि मोदी जी ही देश और उसके नागरिकों के सच्चे संरक्षक हैं।

राजनीतिक हलकों में कयास लगने शुरू हुए

वरुण गांधी और प्रधानमंत्री की मुलाकात की तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक हलकों में कयास लगने शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और माना जाने लगा है कि इन चुनावों में वरुण की सक्रिय भूमिका हो सकती है।

पहले भाजपा व केंद्र के खिलाफ दे चुके हैं तीखी प्रतिक्रिया 

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कई बार वरुण गांधी भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। भाजपा ने उस समय उन्हें पीलीभीत से टिकट नहीं दिया था। सुल्तानपुर में अपनी मां और भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी के प्रचार के लिए आखिरी दिन गए थे। वरुण के मन में तब इतनी नाराजगी थी कि जिस मंच पर मां के लिए वह प्रचार करने गए थे, वहां आसपास कहीं न कोई पार्टी का झंडा लगा था न वरुण ने भाजपा से जुड़ा कोई पटका पहना था।

ये भी पढ़ें: PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

  • TAGS
  • [post_tags]