Matua Dharma Mela, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतुआ धर्म मेले के सभी भक्तों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।बता दें कि यह विशेष अवसर पूर्ण ब्रह्म (Purna Brahma,) श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी (Shri Shri Harichand Thakur Ji) की जयंती ( Birth Anniversary) से जुड़ा है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में कहा, मैं पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी (Shri Shri Harichand Thakur Ji) को विनम्र प्रणाम करता हूं। उनके विचार और शिक्षाएं कई लोगों को शक्ति और आशा प्रदान करती रहती हैं।
श्री श्री हरिचंद ने एक शक्तिशाली आंदोलन जगाया
पीएम मोदी ने कहा, श्री श्री हरिचंद ने गरिमा, समानता और भक्ति के लिए एक शक्तिशाली आंदोलन जगाया। उन्होंने पीढ़ियों को नेकी, सद्भाव और सामूहिक उत्थान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मतुआ संस्कृति की समृद्ध और जीवंत परंपराएं गहरी आध्यात्मिक शक्ति और समानता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। यह हमारे राष्ट्र के सामाजिक ताने-बाने को काफी समृद्ध करती है।
हमारी समुदाय के कल्याण के प्रति समर्पित
पीएम ने कहा, पिछले एक दशक में, हमारी सरकार मतुआ समुदाय के कल्याण, सशक्तिकरण और गरिमा के प्रति पूरी तरह से समर्पित रही है।
संकल्प से भरे व्यक्ति के लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं
प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया। जिसमें जीवन की सबसे कठिन बाधाओं पर विजय पाने के लिए आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला गया है । उन्होंने कहा कि साहस और संकल्प से भरे व्यक्ति के लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। श्री मोदी ने ज़ोर देकर कहा कि हम इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास की ताकत से सबसे कठिन चुनौतियों पर भी काबू पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित


