Uttar Pradesh: आगरा में टीला खिसकने से गिरे मकान, एक दर्जन लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

0
359
Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: आगरा में टीला खिसकने से गिरे मकान, एक दर्ज लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

Houses Collapsed in Agra, (आज समाज), लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज बड़ा हादसा हो गया। ताज नगरी आगरा के गोविंद नगर इलाके में स्थित शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास टीला खिसकने से अचानक पास के 5-6 मकान गिर गए और लोग मलबे में दब गए। मकान मिट्टी के टीले पर बने थे। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई गई है।

ये भी पढ़ें : UP Accident: चित्रकूट जिले में डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, 4 महिलाओं की मौत, 6 गंभीर

राहत एवं बचाव का काम जारी 

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक लगभग एक दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका थी। मलबे में दबे लोगों में धराशायी हुए मकानों में रहने वाले परिवार व पास ही निमार्णाधीन दीवार पर काम कर रहे मजदूरों के होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव का काम शुरू करवाया।

ये भी पढ़ें : UP Accident: प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन को गाजीपुर में ट्रक ने टक्कर मारी, कई लोगों के मरने की आशंका

मलबे से निकाला एक मजदूर, जिला अस्पताल रेफर

अधिकारियों ने बताया कि जेसीबी और दूसरी मशीनों से राहत एंव बचाव का काम जारी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक युवक को मलबे से बाहर निकाला गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई जिसे देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : UP Accident: अमेठी में शव लेकर जा रही एंबुलेंस को पिकअप ने मारी टक्कर, 5 मरे

  • TAGS
  • [post_tags]