US-Israel Iran War: ईरानी नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसिरी मारे गए: इजरायल मीडिया

0
255

US-Israel Iran War, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 27वां दिन है और ताजा रिपोर्टों के अनुसार ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी एक हमले में मारे गए हैं। इजरायली मीडिया ने एक अनाम इजरायली अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। ईरान की ओर से फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इजरायल की सेना ने भी इस पर अभी कुछ नहीं कहा है।

जलडमरूमध्य बंद करने के लिए जिम्मेदार थे तंगसिरी

एक रिपोर्ट के अनुसार, तंगसिरी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के लिए जिम्मेदार थे। बताया गया है कि बंदर अब्बास में हुए एक हमले में अलीरेजा तंगसिरी मारे गए हैं। इस बीच प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक आज आईआरजीसी
ने पूरे क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के खिलाफ सैन्य अभियानों का एक नया दौर शुरू किया। यह कार्रवाई ईरान के उत्तरी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं पर पहले किए गए हवाई हमलों के जवाबी तौर पर की गई है।

ईरान ने हमलों की 82 लहरें चलाई

अमेरिकी-इजरायली गठबंधन द्वारा ईरान पर हमले किए जाने के तुरंत बाद बुधवार को आईआरजीसी और ईरान की सेना ने ‘आॅपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के तहत कई अभियान चलाए। ईरानी सशस्त्र बलों ने अब तक उन्नत हथियारों का उपयोग करते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों की 82 लहरें चलाई हैं, जिनमें इजरायली सैन्य सुविधाओं के साथ-साथ पश्चिम एशिया क्षेत्र में फैले अमेरिकी ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बनाया गया है।

आईआरजीसी ने यूएस-इजरायल को दी है चेतावनी 

लेबनानी हिजबुल्लाह प्रतिरोध आंदोलन और इराक में इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन भी बाहरी हमलावरों के खिलाफ इस मोर्चे में शामिल हो गए हैं, और उन्होंने दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया है। आईआरजीसी ने अमेरिकी-इजरायली सेनाओं को ईरानी क्षेत्र के भीतर संभावित जमीनी अभियान शुरू करने पर भी चेतावनी जारी की है। उसने कहा है, नेतनयाहू और ट्रंप के धोखे में आकर अपने बच्चों को नरक में न भेजें। हमलावर सैनिक ईरानी राष्ट्र के लाखों लोगों के विशाल सागर में गहरे डूब जाएंगे और गायब हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Central Government on West Asia Crisis : देश में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं : केंद्र

  • TAGS
  • [post_tags]