US-Iran Peace Deal: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे

0
61
US-Iran Peace Deal
US-Iran Peace Deal: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे

US-Iran Peace Deal, (आज समाज), ज़्यूरिख (स्विट्जरलैंड): अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रविवार (स्थानीय समय) को अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे। जेडी वेंस और सेकंड लेडी उषा वेंस शनिवार (स्थानीय समय) को ईरान के साथ तकनीकी स्तर की बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए। यह बातचीत पश्चिम एशिया में तनाव खत्म करने के लिए दोनों पक्षों के बीच हुए 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के बाद हो रही है, जबकि परमाणु और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर राजनयिक प्रयास जारी हैं।

स्विट्जरलैंड में ल्यूसर्न के पास लेंगे वार्ता में हिस्सा 

जेडी वेंस के ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति स्विट्जरलैंड में ल्यूसर्न के पास बातचीत में हिस्सा लेंगे।
स्विट्जरलैंड रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में वेंस ने कहा,  उन्हें पता है कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहले ही स्विट्जरलैंड पहुंच चुका है और बातचीत कुछ दिन तक चल सकती है। उन्होंने कहा, मैं वहां सिर्फ़ एक या दो दिन ही रह पाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि हम परमाणु मुद्दे और लेबनान में संघर्ष-विराम के मुद्दे पर प्रगति करेंगे। मुझे लगता है कि ये दो बड़ी चीजें हैं जिन पर हमें ध्यान केंद्रित करना है। मुझे यकीन है कि ईरानी पक्ष के पास भी ऐसे मुद्दे होंगे जिन पर वे चर्चा करना चाहेंगे।

लेबनान की स्थिति पर भी बात की

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने लेबनान की स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा, वहां हालात असल में बेहतर हो रहे हैं और चीजें थोड़ी धीमी हो रही हैं। वेंस ने बताया की रुबियो मार्को और पूरी टीम लेबनान में हो रही घटनाओं को सक्रिय रूप से संभाल रहे हैं। सुर्खियों के बावजूद, वहां हालात असल में बेहतर हो रहे हैं और चीजें थोड़ी धीमी हो रही हैं। उन्होंने कहा, बातचीत का व्यापक उद्देश्य तनाव को बढ़ने से रोकना और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करना है।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल भी पहुंच गया है ज्यूरिख

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, संसद के स्पीकर और मुख्य वातार्कार एमबी गालिबाफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन के तहत अमेरिका के साथ तकनीकी बातचीत के पहले दौर के लिए स्विट्जरलैंड की राजधानी ज्यूरिख पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वार्ता दल का नाम ‘मिनाब 168’ रखा गया है, जो मिनाब स्कूल की घटना के पीड़ितों के सम्मान में है। ईरानी अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय बैठकों के दौरान राजनयिक और राजनीतिक संदेशों में पहले भी इस घटना का जिक्र किया है।

ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Talk : शांति वार्ता में शामिल होने गालिबाफ स्विट्जरलैंड पहुंचे