UP Basti News: दुल्हन के आशिक की धमकी से डरा दारोगा, एन वक्त पर बारात ले जाने से किया इनकार

0
308
UP Basti News
UP Basti News: दुल्हन के आशिक की धमकी से डरा दारोगा, एन वक्त पर बारात ले जाने से किया इनकार
  • शेरवानी में तैयार थे दारोगा दूल्हा, तभी घर पर आ धमका दुल्हन का आशिक

UP Basti News, (आज समाज), लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती में ऐन मौके पर दारोगा दूल्हा उसकी होने वाली मंगेतर के प्रेमी की धमकी से इतना घबरा गया कि उसने ऐन वक्त पर बारात ले जाने से इनकार करना ही ठीक समझा। घटना बस्ती के दुबौलिया थानाक्षेत्र के पकड़ी चौहान गांव की है। दारोगा का घर शादी में रंग में रगा था, खुशी का माहौल था।

बारात रात ले जाने के लिए तैयार हो चुका था दारोगा

दारोगा सेहरा और शेरवानी पहनकर बारात ले जाने के लिए तैयार हो चुका था। तभी अचानक दुल्हन का आशिक उसके घर पर कार लेकर आ धमका और खुद को दुल्हन का प्रेमी बताकर दारोगा से बोला, अगर बारात लेकर गए तो सही सलामत नहीं लौटोगे। इससे दूल्हा डर गया और उसने बारात ले जाने से इनकार कर दिया। फिर प्रेमी ने दुल्हन के घर जाकर उसके साथ शादी कर ली। दुल्हन पक्ष भी हालात को देखते हुए प्रेमी से लड़की की शादी करने को तैयार हो गया।

शुरुआत में लोगों को लगा कोई मजाक कर रहा दूल्हा 

जब प्रेमी युवक दारोगा के घर पहुंचा और धमकी दी तो शुरुआत में लोगों को लगा कोई मजाक कर रहा है, पर कुछ ही मिनट में खुशियां तनाव में बदल गईं। शादी जैसे मौके पर ऐसी धमकी ने सभी को सकते में डाल दिया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की, लेकिन दूल्हा अब बारात ले जाने के लिए तैयार नहीं था। काफी समझाने के बाद भी दूल्हा फैसले पर अड़ा रहा। परिवार और रिश्तेदारों ने मनाने का प्रयास किया पर दारोगा पर धमकी का असर साफ दिख रहा था।

परिस्थितियों के चलते दुल्हन की शादी प्रेमी से करा दी 

उधर मड़वानगर गांव में दुल्हन पक्ष, बारात का इंतजार कर रहा था। जब उन्हें घटना का पता चला तो वहां भी हलचल मच गई। उनके लिए खबर किसी झटके से कम नहीं थी। दुल्हन पक्ष ने होटल में शादी का आयोजन होना था। मेहमान पहुंच चुके थे, लेकिन जैसे बारात न आने की सूचना पर माहौल बदल गया। पूरी घटना सामने आई, तो स्थिति और गंभीर हो गई। लंबी बातचीत और मान-मनौव्वल के बाद भी जब दूल्हा नहीं माना, तो दुल्हन पक्ष के परिवार ने बड़ा फैसला लिया। परिस्थितियों के चलते दुल्हन की शादी उसी प्रेमी से करा दी गई।

शिकायत मिलने पर की जाएगी उचित कार्रवाई : पुलिस

दारोगा दूल्हा का बारात ले जाने से इनकार व दुल्हन के प्रेमी संग शादी करने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन भी की गई, लेकिन अभी तक दूल्हा या उसके परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। दुबौलिया थानाध्यक्ष ने कहा है, अगर तहरीर मिलती है, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]