TCS Nashik Case: 40 दिन से फरार टीसीएस निलंबित कर्मी निदा खान गिरफ़्तार

0
414
TCS Nashik Case
TCS Nashik Case: 40 दिन से फ़रार टीसीएस की निलंबित कर्मचारी निदा खान गिरफ़्तार

TCS Nashik Case, (आज समाज), मुंबई: 40 दिन से ज़्यादा समय से फ़रार नासिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ‘धर्मांतरण’ मामले की मुख्य आरोपी निदा खान पुलिस हत्थे चढ़ गई है। आईटी दिग्गज टीसीएस की निलंबित कर्मचारी निदा खान को पुलिस ने बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर से उसे गिरफ़्तार किया। वह एक ऐसे पेचीदा मामले में मुख्य आरोपी है, जिसमें 26 साल की एक महिला ने बलात्कार, यौन शोषण और ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं।

गिरफ़्तारी मामले में बड़ी सफलता

सिटी चौक पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी (FIR) दर्ज होने के बाद, निदा पुलिस की गिरफ़्त से तब तक बचती रही, जब तक कि एक विशेष टीम ने उसकी लोकेशन का पता नहीं लगा लिया। यह गिरफ़्तारी एक ऐसे मामले में एक बड़ी सफलता है, जिसने निजी सुरक्षा और रसूख के गलत इस्तेमाल को लेकर लोगों के बीच ज़ोरदार बहस छेड़ दी है।

4 दिन से परिजनों संग कैसर कॉलोनी में रह रही थी निदा

निदा खान पर टीसीएस की  नासिक यूनिट में जबरन धर्मांतरण के आरोप के हैं। इस संबंध में जांच से जुड़े कई मामले दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रही थी। पुलिस के अनुसार, खान पिछले 4 दिन से छत्रपति संभाजीनगर के नारेगांव इलाके में स्थित कैसर कॉलोनी के एक फ्लैट में अपने माता-पिता, भाई और बुआ के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई को अंजाम देने से पहले, पिछले दो दिन से उस फ्लैट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष पेश 

नासिक एसआईटी, छत्रपति संभाजीनगर पुलिस कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से निदा की गिरफ्तारी की।एक आधिकारिक बयान में एसआईटी ने कहा, आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में ले लिया गया था। उसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया। देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन को निदा की तलाश थी। बीएनएसएस की धारा 43(5) के तहत, निदा को ट्रांजिट रिमांड की कार्यवाही के लिए छत्रपति संभाजीनगर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष पेश किया जा रहा है। हिरासत में लिए जाने के बाद, निदा खान को न्यायाधीश के आवास पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष पेश किया गया, जहां पुलिस ने उसकी ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ली।

ये भी पढ़ें : Maharashtra News: नागपुर में कार के गोदाम में भीषण आग, 400 कारें खाक

  • TAGS
  • [post_tags]