Tamil Nadu Elections: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, हर परिवार को 10,000 रुपए देने का वादा

0
497
Tamil Nadu Elections
Tamil Nadu Elections: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, हर परिवार को 10,000 रुपए देने का वादा
  • तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का भी वादा

Tamil Nadu Elections, (आज समाज), चेन्नई: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को प्रदेश की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इससे पहले आज मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें पार्टी ने सभी महिला मुखिया वाले परिवारों को हर महीने 2,000 रुपए की आर्थिक मदद और हर परिवार को एक बार में 10,000 रुपए देने का वादा किया है। पार्टी ने तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का भी वादा किया है। इनमें से एक पोंगल, एक तमिल पुथांडु और एक दीपावली के मौके पर देने का प्रॉमिस किया है।

फिर से शुरू हो ‘कार्तिकई दीपम’ जलाने की परंपरा 

बता दें कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के तहत भाजपा, राज्य में एआईएडीएमके के साथ मिलकर 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे के अनुरूप, पार्टी ने घोषणा की है कि वह भगवान मुरुगन के सम्मान में ‘थाईपूसम’ को राज्य उत्सव घोषित करेगी। साथ ही, पार्टी यह भी सुनिश्चित करेगी कि तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी की चोटी पर ‘कार्तिकई दीपम’ जलाने की परंपरा फिर से शुरू हो और आने वाले वर्षों तक सुरक्षित रहे।

जस्टिस स्वामिनाथन के उस आदेश के बाद यह घोषणा आई है, जिसमें उन्होंने तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित ‘दीपा थून’ (दीपक स्तंभ) पर रस्मी दीपक जलाने का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद सत्ताधारी डीएमके ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था और भाजपा ने भक्तों को पहाड़ी की चोटी पर दीपक जलाने की अनुमति देने की मांग की थी। लेकिन इस बीच टकराव शुरू हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि अवमानना याचिकाएं दायर की गईं और पिछले साल संसद में भी इसकी गूंज सुनाई दी थी।

ये भी पढ़ें : Bengal Polls 2026: बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

 

 

  • TAGS
  • [post_tags]