Bengal Polls 2026: बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

0
185
Bengal Polls 2026
Bengal Polls 2026: बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

Bengal Polls 2026, (आज समाज), कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। बता दें कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होनी है, जिसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल लगातार राज्य में धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। पीएम ने आज पूर्व बर्धमान में पहली विशाल जनसभा को संबोधित कर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला बोला। उन्होंने साथ ही राज्य में बीजेपी की सरकार बनने पर जनता से कई वादे किए।

जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में भी सभाएं करेंगे पीएम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया था। वह भी आज फिर राज्य में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का आज बर्धमान के बाद दो जगह रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वह जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के घोषणा पत्र को ‘भरोसा पत्र’ नाम दिया गया है और इसमें महिलाओं व बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3,000 मदद देने का वादा किया गया है।

व्हाइट पेपर जारी कर करेंगे टीएमसी के कारनामों का खुलासा

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर टीएमसी के 15 साल के राज में हुए कथित करप्शन का पूरा हिसाब हम सामने लाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लोकल लेवल के नेताओं के अलावा विधायकों और मंत्रियों ने मिलकर व्यवस्थित तरीके से जमकर लूट की है और भाजपा इस सिंडिकेट से जुड़े लोगों की व्हाइट पेपर लाकर पोल खोलेगी।

हर क्राइम पर लगाम लगाने का वादा 

प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा के इस व्हाइट पेपर में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय स्तर के नेताओं के अलावा मंत्री व विधायकों और सिंडिकेट के भ्रष्टाचार का पूरा लेखा-जोखा शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारी सरकार इस तरह के हर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

मोदी ने महिलाओं को किया मासिक 3000 रुपए देने का ऐलान

पीएम मोदी ने भी बीजेपी के संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र के मुताबिक बंगाल की महिलाओं को पार्टी की सरकार बनने पर हर माह 3000 रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को इस बार बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है जिसे देखकर टीएमसी डर गई है। वह झूठ बोलकर राज्य के लोगों को गुमराह करने में लगी है।

ये भी पढ़ें : Jyotiba Phule Birth Anniversary: महिलाओं व वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने में अग्रणी थे फुले : मोदी