- दक्षिण अफ़्रीका में हत्या की दर दुनिया में सबसे ज़्यादा
South Africa, (आज समाज), जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में मंगलवार शाम को हुई फायरिंग में तकरीबन 12 लोग मारे गए और 9 अन्य घायल हो गए हैं। रिपोट्स के मुताबिक वारदात देर रात जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड स्थित जंपर्स इनफॉर्मल सेटलमेंट की है। पुलिस के मताबिक उन्हें तकरीबन 11 बजकर 10 मिनट पर सूचना मिली।
भारी हथियारों से लैस थे 10 से ज्यादा संदिग्ध
एक रिपोर्ट के अनुसार, आठ पुरुषों और तीन महिलाओं को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों से लैस 10 से ज्यादा संदिग्ध, जो कथित तौर पर एक सफेद वैन में आए थे, ने भागने से पहले बस्ती के कई इलाकों में गोलीबारी की।
साउथ अफ्रीका में रोज होती हैं औसतन 60 हत्याएं
पुलिस ने एक बयान में कहा कि जंपर्स अनौपचारिक बस्ती में हुए हमले के बाद उन्होंने 10 से ज़्यादा संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। हमले का मकसद अभी पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध एक सफ़ेद टोयोटा क्वांटम गाड़ी में आए, बस्ती में दो जगहों से दाखिल हुए और कई जगहों पर गोलीबारी करने के बाद उसी गाड़ी में भाग गए। दक्षिण अफ़्रीका में हत्या की दर दुनिया में सबसे ज़्यादा है, बता दें की देश में हर दिन औसतन 60 हत्याएं होती हैं।
यह भी पढ़ें : US-Iran War: अमेरिका के हेलीकॉप्टर गिराने को लेकर ईरान पर हमले, ईरान ने बहरीन में यूएस नौसेना बेड़े पर किए हमले


