- टीएमसी सांसदों ने अलग से दायर की हैं 3 याचिकाएं
West Bengal SIR Row, (आज समाज), नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मामले में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंची हैं और आज इस पर सुनवाई होगी। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी स्वयं शीर्ष अदालत में जिरह करती नजर आएंगी।
बहस के लिए मुख्य न्यायाधीश से ले सकती हैं अनुमति
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी देश के मुख्य न्यायाधीश से बहस के लिए स्वयं अनुमति मांग सकती हैं। बताया गया है कि अपनी कानूनी टीम के जरिये उन्होंने अंतरिम आवेदन दायर कर शीर्ष कोर्ट से सीधे दलीलें पेश करने की इजाजत देने की मांग की है। बता दें कि टीएमसी सांसद डोला सेन, डेरेक ओ ब्रायन और मोस्तरी बानू ने भी एसआईआर को लेकर तीन याचिकाएं दी हैं और उन पर भी शीर्ष कोर्ट आज सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। सीएम ममता बनर्जी ने एक अलग याचिका दाखिल की है।
ईसी के आदेशों को कैंसिल करने की मांग
प्रशिक्षित वकील ममता बनर्जी ने अपनी याचिका में चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा जारी किए गए सभी एसआईआर से संबंधित सभी आदेशों व आदेशों से जुड़े सभी निदेर्शों को कैंसिल करने की मांग की है। चुनाव आयोग ने 24 जून, 2025 और 27 अक्तूबर, 2025 को आदेश/निर्देश जारी किए हैं।
पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी का तर्क
सीएम ममता ने ईसी को बंगाल में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव अपरिवर्तित 2025 वोटर सूची के आधार पर कराने का निर्देश देने के लिए परमादेश याचिका भी कोर्ट में दायर की है। ममता बनर्जी का तर्क है कि एसआईआर का साल 2002 की आधारभूत लिस्ट पर निर्भरता तथा इसकी कठिन सत्यापन प्रक्रिया वास्तविक वोटरों के वोट अधिकारों के लिए खतरा है।


