Jaishankar Compared Hanuman To A Diplomat, (आज समाज), पुणे: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘एक जयशंकर काफी है या नहीं’ के सवाल पर गजब का जवाब दिया है। जब उनसे ऐसा सवाल किया गया तो उन्होंने भगवान कृष्ण व वीर हनुमान को दुनिया का बेस्ट डिप्लोमेट बताया। दरअसल, जयशंकर ने शनिवार को पुणे की सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड विश्वविद्यालय) के 22वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी और इस दौरान उनसे उक्त सवाल किया गया। जयशंकर ने समारोह के दौरान कई मुद्दों पर अपने विचार रखे।
जयशंकर ने हनुमान जी से की एक डिप्लोमेट की तुलना
विदेश मंत्री से इस दौरान सवाल किया गया कि क्या भारत को एक से अधिक एस जयशंकर की आवश्यकता है? उन्होंने इस सवाल को ही अनुचित बता दिया। जयशंकर ने सवाल करने वालों से कहा, उन्हें पूछना चाहिए था कि मोदी तो एक ही हैं। जयशंकर ने हनुमान जी से एक डिप्लोमेट की तुलना की। उन्होंने कहा, आखिर, वीर हनुमान ही सेवा करते हैं और इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी के लिए वह भी हमुमान जी की तरह सेवा कर रहे हैं।
सवाल नेतृत्व पर केंद्रित होना चाहिए और ‘मोदी तो एक ही हैं
विदेश मंत्री ने कहा कि सवाल नेतृत्व पर केंद्रित होना चाहिए और ‘मोदी तो एक ही हैं, क्योंकि आखिरकार हनुमानजी ही सेवा करते हैं। एस जयशंकर ने देश की दिशा तय करने में नेतृत्व व दूरदर्शिता की अहमियत को बताने के लिए भगवान हनुमान की मिसाल दी। उन्होंने कहा, देशों का निर्माण नेताओं, उनके विजन व आत्मविश्वास से होता है जबकि कुछ लोग उस जनादेश का पालन करते हैं। आखिर यह विजन, नेतृत्व व आत्मविश्वास ही है जो आज के समय में अंतर उत्पन्न करता है।
भगवान कृष्ण व हनुमान सबसे बड़े और काबिल डिप्लोमेट
विदेश मंत्री ने समारोह में सनातन परंपरा के दो प्रमुख देवों के कूटनीतिक स्वरूप पर भी बात की। जयशंकर ने रामायण और महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके हिसाब से विश्व के सबसे बड़े और काबिल राजनयिक यानी डिप्लोमेट भगवान श्रीकृष्ण और हनुमान जी हैं। एक रामायण के और दूसरे महाभारत के हैं।
उन्होंने कहा, देश आखिर में अपने नेता के विजन की बदौलत ही पहचाना जाता है। आम तौर पर महाभारत को शक्ति व संघर्ष की कथा माना जाता है। जबकि रामायण की रणनीति व कूटनीतिक पहलुओं पर कम ध्यान दिया जाता है। जयशंकर ने से जब पूछा गया कि उनके मुताबिक सबसे महान राजनयिक कौन हैं तो उनका जवाब था भगवान कृष्ण और हनुमान।
ये भी पढ़ें : PM Bengal Visit Updates: मोदी का विरोध करें, पर बंगाल का विकास न रोके टीएमसी : प्रधानमंत्री


