North India Dense Fog & Cold, (आज समाज), चंडीगढ़/नई दिल्ली: पहाड़ों से मैदानों तक लगभग समूचा उत्तर भारत बीते कुछ दिन से हाड़ कंपा देने वाली ठंड और घने कोहरे की चपेट में है और ऐसे मौसम से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। घनी धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम होने के चलते सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है।
पिछले सप्ताह यूपी से लेकर पंजाब तक हुए कई हादसे
शनिवार रात को पंजाब में पटियाला जिले में राजपुरा के पास कई गाड़ियां आपस में टकराई जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। कोहरे के चलते इस सप्ताह पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब तक कई हादसे हुए हैं जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।
23 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि 23 जनवरी तक उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं मैदानों में कोहरा और शीत लहर परेशानी का सबब बना हुआ है।
राजपुरा में घनी धुंध के बीच सड़क पर खड़ा था कैंटर
पंजाब के राजपुरा में चमारू गांव के पास रविवार सुबह घनी धुंध और कैंटर चालक की लापरवाही पीआरटीसी बस सहित 5 से छह वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर का कारण बनी। कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं और हादसे में बस ड्राइवर समेत लगभग 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उसे पटियाला रेफर कर दिया गया है। कैंटर घनी धुंध के बीच सड़क के बीच खड़ा था। बताया जा रहा है कि कैंटर रात से ही सड़क के बीचों-बीच खड़ा था। सुबह घनी धुंध के कारण दृश्यता बहुत कम थी, जिस वजह से पीछे से आ रहे वाहन चालकों को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कैंटर नजर नहीं आया। सबसे पहले कुछ गाड़ियां खड़े कैंटर से टकराईं, फिर पीआरटीसी बस की टक्कर हुई और इसके बाद एक-एक करके पीछे से आ रहे अन्य वाहन आपस में भिड़ते गए।
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में नारनौल सबसे ठंडा
आईएमडी के अनुसार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति बनी रही। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस हरियाणा के नारनौल में दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में 4.4 डिग्री, दिल्ली में 4.4 डिग्री, एनसीआर के गाजियाबाद में तापमान5.5 रहा।
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking: बठिंडा में डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोगों की मौके पर मौत


